IPL 2020: आर्चर ने बाउंड्री पर पकड़ा जबरदस्त कैच, हैरान रह गये मैदान पर मौजूद सभी खिलाड़ी
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का 45वां मैच अबुधाबी के शेख जायेद स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में मुंबई इंडियंस की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और राजस्थान के खिलाफ हार्दिक पांड्या की विस्फोटक पारी के दम पर 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 195 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। हालांकि राजस्थान के लिये इस मैच में तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने भी काफी सुर्खियां बटोरी।
अपनी शानदार गेंदबाजी के लिये मशहूर जोफ्रा आर्चर ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ अच्छी गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 31 रन देकर 2 विकेट हासिल किये, लेकिन उन्होंने यह सुर्खियां अपनी गेंदबाजी के लिये नहीं बल्कि अपनी फील्डिंग के लिये बटोरी। आर्चर ने शानदार बल्लेबाजी कर रहे ईशान किशन का ऐसा कैच पकड़ा जिसे देखकर मैदान पर खड़े हर खिलाड़ी का रिएक्शन देखने लायक था।
और पढ़ें: IPL 2020: हार्दिक पांड्या ने खेली विस्फोटक पारी, महज 12 गेंदों में ठोंके 52 रन, जड़े 7 छक्के 2 चौके
पहले बल्लेबाजी कर रही मुंबई की टीम के लिये सलामी बल्लेबाज ईशान किशन विस्फोटक अंदाज से खेल रहे थे और धीमी शुरुआत के बाद तेजी से रन बना रहे थे। 7 रन पर पहला विकेट गंवाने के बाद मुंबई की टीम के लिये इशान किशन ने दूसरे विकेट के लिये सूर्यकुमार यादव (40) के साथ 83 रनों की साझेदारी की।
राजस्थान की टीम को विकेट की काफी दरकार थी और तभी कार्तिक त्यागी गेंदबाजी कर रहे थे। 11वें ओवर की चौथी गेंद पर ईशान किशन ने बड़ा शॉट मारा। थर्ड मैन की दिशा में यह शॉट लगभग 6 रन के लिये जाना तय लग रहा था लेकिन तभी वहां पर खड़े जोफ्रा आर्चर ने हवा में उछल कर एक हाथ से ऐसा अदभुत कैच लपका जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया।
जोफ्रा आर्चर के कैच को देखकर जहां रियान पराग और कार्तिक त्यागी ने हैरानी में मुंह पर हाथ रख लिया तो वहीं बेन स्टोक्स भी इस कैच को देखकर हैरान रह गये। जोफ्रा आर्चर के इस कैच ने दूसरे विकेट के लिये जारी इस बड़ी साझेदारी को तोड़ कर राजस्थान की वापसी कराई।
और पढ़ें: IPL 2020: गायकवाड़ ने जड़ी फिफ्टी तो आकाश चोपड़ा ने साधा धोनी पर निशाना
राजस्थान की टीम ने अगले ओवर में सूर्यकुमार यादव (40) को भी एक खराब शॉट पर आउट कर वापस पवेलियन भेज दिया, और उनके जाने के महज 6 रन बाद पोलार्ड भी 6 रन पर आउट हो गये। हालांकि जिस वक्त राजस्थान की टीम को लगा कि वह मैच में वापसी कर रही है और मुंबई को 150-160 के स्कोर में सीमित कर देंगे तभी हार्दिक पांड्या ने 21 गेंद में 7 छक्के 2 चौके की मदद से 60 रन बनाये और अपनी टीम का स्कोर 195 रन पर ले गये।
Expressions galore as @JofraArcher takes a blinder 😯😯#Dream11IPL pic.twitter.com/j0Xb9TSJ0g
— IndianPremierLeague (@IPL) October 25, 2020
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications