IPL 2021 के पहले क्वालिफायर में पंत ने रचा इतिहास, शॉ ने जड़ा 27 गेंदों में अर्धशतक
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का पहला क्वालिफॉयर मैच दुबई के मैदान पर चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीम के बीच खेला जा रहा है, जहां पर मैदान पर उतरते ही दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने इतिहास रच दिया है। ऋषभ पंत आईपीएल के इतिहास में सबसे कम उम्र में कप्तानी करते हुए प्लऑफ खेलने वाले कप्तान बनें, तो वहीं पर महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल के इतिहास में प्लेऑफ खेलने वाले दूसरे सबसे उम्रदराज कप्तान बने हैं। महेंद्र सिंह धोनी से पहले यह रिकॉर्ड पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ का नाम है जिन्होंने साल 2013 में प्लेऑफ खेला था। ऋषभ पंत ने 24 साल और 6 दिन की उम्र में आईपीएल का प्लेऑफ खेलकर सबसे युवा कप्तान का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
फाइनल में जगह बनाने के लिये खेले जा रहे इस अहम मैच में सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर टी20 क्रिकेट में अपना 150वां टॉस जीता है। टॉस जीतने के बाद कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। उल्लेखनीय है कि दुबई के मैदान पर खेले गये अब तक सभी 7 मैचों में रनों का पीछा करने वाली टीम को जीत मिली है तो वहीं सीएसके की टीम ने भी अपने आखिरी 5 मैच रनों का पीछा करते हुए ही जीते हैं। ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स के लिये पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़ा स्कोर बनाना चुनौती था।
और पढ़ें: 'उसे क्यों ढो रहा है पाकिस्तान', विश्वकप टीम में सरफराज को शामिल करने पर नाराज हुए इंजमाम उल हक
जवाब में दिल्ली कैपिटल्स के लिये सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (7) और पृथ्वी शॉ (60) ने ताबड़तोड़ शुरुआत की और 3.1 ओवर में 36 रन बना डाले। जोश हेजलवुड ने शिखर धवन को धोनी के हाथों कैच कराकर दिल्ली को पहला झटका दिया, जिसके बाद श्रेयस अय्यर (1) कुछ खास योगदान नहीं दे सके और हेजलवुड की गेंद पर ऋतुराज गायकवाड़ को कैच थमाकर पवेलियन लौटे।
जहां एक ओर दिल्ली कैपिटल्स की टीम के बल्लेबाज आउट हो रहे थे तो वहीं पर पृथ्वी शॉ की तबाड़तोड़ बल्लेबाजी जारी थी, जिन्होंने महज 27 गेंदों में ही अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। आईपीएल 2021 के यूएई लेग में पृथ्वी शॉ पहले बल्लेबाज हैं जिन्होंने दिल्ली की तरफ से अर्धशतक लगाया। पृथ्वी शॉ ने 34 गेंदों का सामना कर 7 चौके और 3 छक्कों की मदद से 60 रनों की पारी खेली। हालांकि दिल्ली कैपिटल्स ने अपने 4 विकेट महज 80 रन पर खो दिये और ऐसा लगा कि उसकी टीम मुश्किल में फंसने वाली है।
तभी कप्तान ऋषभ पंत और शिमरोन हेटमायर (37) ने पांचवे विकेट के लिये 83 रनों की साझेदारी कर अपनी टीम को 160 रनों के पार पहुंचा दिया। शिमरोन हेटमायर ने 24 गेंदों का सामना कर 3 चौके और एक छक्के की मदद से 37 रनों की पारी खेली तो वहीं पर ऋषभ पंत ने 35 गेंदों में 3 चौके और 2 छक्के की मदद से नाबाद 51 रनों की पारी खेली और अपनी टीम का स्कोर 172 पर पहुंचा दिया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications