For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

रियो 2016 : शूटिंग में जीतू राय पदक जीतने में रहे असफल, आठवें स्थान के सा​थ ओ​लिंपिक से हुए बाहर

रियो डी जेनेरियो। रियो ओलिंपिक में फाइनल के लिए क्वॉलीफाई करने के साथ ही जीतू राय से पदक की आस लग गई थी लेकिन आखिरकार 10 मीटर एयर पिस्टल पुरुष प्रतियोगिता में भी भारत के हाथ निराशा ही लगी है। जीतू शुरुआत से ही लय बनाने में नाकाम रहे जीतू 8वें स्थान पर रहकर ओलिं​पिक से बाहर हो गए। रियो ओलंपिक में साइकलिंग ट्रैक के पास हुआ धमाका, किसी के हताहत होने की खबर नहीं

फाइनल मुकाबले में जीतू शुरुआत में ही काफी पीछे हो गए थे और फिर मैच में दोबारा वापसी कर ही नहीं सके। कुल मिलाकर देखा जाए तो ​निशानेबाज़ी के लिहाज़ से भारत के लिए पूरा दिन ही अच्छा नहीं रहा। रियो ओलिंपिक 2016 : भारतीय हॉकी पुरुष टीम का शानदार आगाज़, आयरलैंड को 3-2 से हराया

इससे पहले गुरुप्रीत सिंह पुरुष 10मीटर एयर पिस्टल के फाइनल में जगह नहीं बना पाए। वहीं भारतीय महिला निशानेबाज अपूर्वी चंदेला और आयोनिका पाल ने भी 10 मीटर एयर राइफल महिला स्पार्धा में निराशाजनक प्रदर्शन किया। इसमें चीन की ली ड्यू क्वॉलीफिकेशन में 420.7 अंक के ओलंपिक रिकॉर्ड के साथ शीर्ष पर रहीं।

फाइनल मुकाबले में जीतू का स्कोर 28.9, 30.0 और 19.8 (कुल -78.7) रहा। इसके साथ ही वह 8वें स्थान पर रहे। जबकि क्वॉलीफाइंग राउंड की बात करें तो उनका स्कोर था 580।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:02 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+