Tokyo 2020: क्वार्टरफाइनल में पहुंची भारतीय हॉकी टीम, जापान को 5-3 से हराया
नई दिल्ली। जापान में खेले जा रहे टोक्यो ओलंपिक 2020 में शुक्रवार को भारतीय हॉकी टीम ने पूल ए में चौथी जीत के साथ क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली है। भारतीय टीम ने शुक्रवार को जापान के खिलाफ खेले गये मैच में 5-3 की स्कोर लाइन के साथ जीत हासिल की और 41 साल में पहली बार टॉप 2 में रहकर पूल स्टेज को खत्म किया। 1 अगस्त को खेले जाने वाले क्वार्टर फाइनल मैच में भारतीय टीम का सामना ग्रेट ब्रिटेन या जर्मनी की टीम से हो सकता है जिनका अभी एक मैच खेला जाना बाकी है।
इस मैच में भारतीय हॉकी टीम के लिये हरमनप्रीत कौर ने पहला गोल दागा, जिन्होंने जापान के खिलाफ पहले क्वार्टर में मिले पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील कर भारतीय टीम को बढ़त दिलाई। भारत ने अपने तीसरे मैच में ही जीत के साथ क्वार्टरफाइनल के लिये क्वालिफाई कर लिया था लेकिन इस मैच में जीत के साथ उसका निशाना अपनी विपक्षी टीम को चुनने पर था।
और पढ़ें: Tokyo 2020: सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाने पर दुती चंद ने मांगी मााफी, कहा- 2 तारीख पर नजर
वहीं पर दूसरे क्वार्टर में भारत के लिये गुजरांत सिंह ने सिमरनजीत की मदद से दूसरा गोल दागा और भारतीय टीम की बढ़त को 2-0 कर दिया। इस क्वार्टर में जापान की टीम ने वापसी करते हुए एक गोल दागा और बढ़त के अंतर को कम किया। इस दौरान जापान का एक डिफेंडर चोटिल भी हो गया जिसे स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर ले जाया गया और गोलकीपर भी चोटिल नजर आये। दूसरे क्वार्टर की समाप्ति पर स्कोर लाइन 2-1 हो गई थी।
तीसरे हाफ की शुरुआत के पहले मिनट के अंदर जापान की टीम ने बराबरी का गोल करते हुए स्कोर लाइन को 2-2 कर दिया लेकिन भारतीय टीम ने भी बढ़त को हासिल करने में ज्यादा देर नहीं लगाई और अगले ही मिनट में पलटवार करते हुए बढ़त को फिर से 3-2 कर दिया। तीसरे क्वार्टर का खेल इसी बढ़त के साथ समाप्त हुआ।
और पढ़ें: Tokyo 2020: गोल्ड मेडल जीतने के बाद एथलीट ने किया खुलासा, मैच के बीच कंडोम के इस्तेमाल से जीता पदक
आखिरी क्वार्टर में भारतीय टीम के लिये नीलकांता शर्मा ने भारत के लिये चौथा गोल दागकर बढ़त को 4-2 किया तो वहीं पर गुजरांत सिंह ने पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील कर स्कोर लाइन 5-2 कर दी। हालांकि आखिरी के कुछ मिनटों में जापान की टीम वापसी करने में कामयाब रही और उसने अपना तीसरा गोल दागा। भारतीय टीम ने लगातार तीन मैचों में जीत हासिल करने के बाद क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है और जापान की टीम को 5-3 से हराया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications