Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मां बनने वाली हैं पहलवान बबीता फोगाट, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली। भारतीय महिला पहलवान बबीता फोगाट के परिवार में एक नया सदस्य आने वाला है और वो बहुत जल्द मां बनने वाली हैं। इस दिग्गज महिला पहलवान ने इस बात की खबर अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर तस्वीर कर फैन्स को जानकारी दी। उन्होंने अपने पति विवेक सुहाग के साथ तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा कि वह अपनी जिंदगी के इस नये अध्याय की शुरुआत करने को लेकर काफी उत्साहित हैं।

उन्होंने अपने फोटो के साथ कैप्शन में लिखा,'अपने जीवन का हर एक पल जो मैंने आपके साथ बतौर जीवनसाथी निभाया है वो बताता है कि आप मेरा हैप्पी प्लेस हैं और पूरा करते हैं। मैं इस शानदार जिंदगी के लिये काफी भाग्यशाली हूं। जीवन के इस नये अध्याय के एहसास को आपके साथ शुरु करने को लेककर उत्साहित हूं।'

और पढ़ें: IND vs AUS: मोहम्मद सिराज का खुलासा, बताया किसके कहने पर नहीं लौटे वापस भारत

गौरतलब है कि बबीता फोगाट मशहूर पहलवान और कोच महावीर फोगाट की बेटी हैं, जिनके जीवन पर बनी फिल्म दंगल ने दुनिया भर में इन खिलाड़ियों की कहानी को पहुंचाने का काम किया।

आपको बता दें कि बबीता फोगा ने विवेक सुहाग के साथ 5 साल रिलेशनशिप में रहने के बाद लव मैरिज की और पिछले साल शादी कर ली।

और पढ़ें: IND vs AUS: सिडनी में कंगारुओं के खिलाफ सीरीज का आगाज करेगी भारतीय टीम, जानें कैसा रहा है रिकॉर्ड

दोनों ने अपनी शादी के दौरान बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश देने के लिये 8वां फेरा लिया था। अगस्त 2019 में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को ज्वाइन कर हरियाणा चुनाव में उतरी लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

Story first published: Monday, November 23, 2020, 23:10 [IST]
Other articles published on Nov 23, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+