Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

RR vs KXIP: अगर Drem 11 में चाहते हैं इनाम तो ऐसे बनाये अपनी फैंटेसी टीम

IPL 2020, KXIP vs RR: Best Predicted Playing XI | Fantasy XI | Best players | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का 9वां मैच आज शारजाह के मैदान पर खेला जायेगा। रविवार को खेले जाने वाले इस महामुकाबले में टूर्नामेंट की दो सबसे इनफॉर्म टीमें एक दूसरे का सामना करने उतरेंगी वो भी शारजाह के मैदान पर जहां पर बाउंड्री काफी छोटी हैं। ऐसे में फैन्स को एक बेहद हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है। दोनों ही टीमें अपना पिछला मैच जीत कर आ रही हैं और दोनों ने ही 200 से अधिक का स्कोर खड़ा किया था।

राजस्थान की टीम चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर आ रही है तो वहीं किंग्स इलेवन पंजाब की टीम विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हराकर आ रही है। वहीं राजस्थान रॉयल्स के लिये जोस बटलर की भी टीम में वापसी हो रही है।

और पढ़ें: IPL 2020: रोहित शर्मा ने बताया कैसे रिकी पोंटिंग की बदौलत बने सफल कप्तान

ऐसे में फैन्स को बेहद शानदार और हाई स्कोरिंग मैच देखने की उम्मीद है, वहीं बहुत सारे फैन्स फैंटेसी लीग आधारित गेम और आईपीएल के टाइटल स्पॉन्सर ड्रीम 11 में एक शानदार टीम बनाकर इनाम जीतने के मौके को भुनाना चाहेगी।

अगर आप भी इस फैंटेसी लीग में हिस्सा लेने के बारे में सोच रहे हैं और बेस्ट ड्रीम 11 टीम बनाने की कोशिश कर रहे हैं तो आपको हमारे एक्सपर्टस की ओर से सुझाई यह टीम काफी मदद कर सकती है। फैंटेसी लीग पर आधारित इस गेम में लाखों लोग भाग लेते हैं और अपनी किस्मत आजमाते हुए पैसा जीतने की कोशिश करते हैं। ड्रीम 11 की टीम के बारे में जानने से पहले आपको यह जानना होगा कि आज के मैच में आप किन-किन खिलाड़ियों को खेलते हुए देख सकते हैं।

राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग 11: यशस्वी जयसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन, स्टीव स्मिथ (कप्तान), रॉबिन उथप्पा, राहुल तेवतिया, टॉम कुर्रन, रियान पराग, श्रेयस गोपाल, जोफ्रा आर्चर, जयदेव उनाद्कट।

किंग्स XI पंजाब की संभावित प्लेइंग 11: केएल राहुल (कप्तान), मयंक अग्रवाल, निकोलस पूरन, करुण नायर, सरफराज अहमद, ग्लेन मैक्सवेल, जिमी नीशम, मुरुगन अश्विन, शेल्डन कोट्रेल, रवि बिश्नोई, मोहम्मद शमी।

और पढ़ें: KKR vs SRH: शुबमन गिल-मोर्गन के दम पर जीती कोलकाता, हैदराबाद को 7 विकेट से हराया

ऐसी हो सकती है आपकी ड्रीम 11 टीम-

विकेटकीपर- लोकेश राहुल (10.5), जोस बटलर (10.5), संजू सैमसन (9.5)

बल्लेबाज- मयंक अग्रवाल (9.0), स्टीव स्मिथ (10.0), यशस्वी जायसवाल (8.0)

ऑलराउंडर - राहुल तेवतिया (8.5)

गेंदबाज- रवि बिश्नोई (8.0), मोहम्मद शमी (9.0), श्रेयस गोपाल (8.5), टॉम करन (8.5)

Story first published: Monday, September 28, 2020, 6:31 [IST]
Other articles published on Sep 28, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+