Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IND vs NZ: ईडन गार्डन्स के बाहर बेच रहे थे ब्लैक टिकट, कोलकाता पुलिस ने 11 को दबोचा

IND vs NZ
Photo Credit: BCCI/Twitter

नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही 3 मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स के मैदान पर खेला जा रहा है, जहां पर टीम के नये कप्तान रोहित शर्मा टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रहे हैं और 10 ओवर्स में 3 विकेट खोकर 90 रन बना चुकी है। कोलकाता के इस ऐतिहासिक मैदान पर 2 साल बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी हो रही है, जिसके साथ ही फैन्स को भी स्टेडियम में पहुंच कर मैच का लुत्फ उठाने का मौका मिला है। इस बीच भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही सीरीज के आखिरी मैच के दौरान कोलकाता पुलिस ने 11 लोगों की गिरफ्तारी की है जो कि ईडन गार्डन्स के बाहर खड़े होकर अवैध तरीके से टिकट बेच रहे थे।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया है उनके पास से 60 मैच टिकट जब्त किये गये हैं जिन्होंने अधिक दाम पर टिकटों की अवैध बिक्री की थी। टिकटों को अवैध तरीकों से बेचने का मामला सामने आने के बाद स्टेडियम में सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है ताकि किसी भी तरह की धोखाधड़ी से बचा जा सके।

और पढ़ें: 'दुनिया की कोई और टीम ऐसा नहीं करती', भारतीय चयनकर्ताओं का फैन हुआ पाकिस्तान का पूर्व क्रिकेटर

कोलकाता पुलिस के एक सीनियर अधिकारी ने मामले पर बात करते हुए जानकारी दी और बताया कि कोलकाता पुलिस की अलग-अलग यूनिट के करीब 2000 अधिकारियों को आरएएफ और एचआरएफएस के साथ तैनात किया गया है। स्टेडियम के पास ही एंटी राउंडी स्क्वाड भी तैनात है ताकि किसी भी मुश्किल परिस्थिति से निपटा जा सके। इस दौरान बहुत सारे पुलिस अधिकारी आम कपड़ों में भी अलग-अलग जगह पर तैनात किये गये हैं, ताकि ऐसी घटना पर लगाम लगाई जा सके।

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल सरकार ने इस अंतर्राष्ट्रीय मैच के लिये कोविड संबंधी रिस्ट्रिक्शन्स में ढिलाई देते हुए लोगों को स्टेडियम और उसके पास जाने की रियायत दी है। सरकार ने मैच का ध्यान रखते हुए रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक लगने वाली पाबंदी में 2 घंटे की ढिलाई दी है।

और पढ़ें: सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी के सेमीफाइनल में बेकार गई दर्शन नलकंडे की हैट्रिक, 4 रन से जीता कर्नाटक

आपको बता दें कि सीरीज के आखिरी मैच में भी कप्तान रोहित शर्मा ने लगातार तीसरे मैच में टॉस जीता और खुद को चुनौती देते हुए पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। रोहित शर्मा की टीम ने जयपुर में खेले गये पहले मैच में 5 विकेट से जीत हासिल की थी, तो वहीं रांची के मैदान पर खेले गये दूसरे मैच में 7 विकेट से कीवी टीम को हराकर 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है।

Story first published: Sunday, November 21, 2021, 20:09 [IST]
Other articles published on Nov 21, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+