Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL 2021: हार्दिक पांड्या का खुलासा, बताया- टाइट शेड्यूल के बावजूद कैसे रहते हैं मेंटली फिट

IPL 2021 Hardik pandya mental fitness: नई दिल्ली। भारतीय टीम के हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या शानदार अंतर्राष्ट्रीय सीजन के बाद दुनिया की सबसे मशहूर टी20 लीग में खेलने को तैयार हैं। पिछले साल पीठ की सर्जरी से वापसी करने के बाद हार्दिक पांड्या सिर्फ बल्लेबाज के तौर पर ही आईपीएल का हिस्सा बने थे लेकिन इस साल मुंबई इंडियंस के लिये वह गेंदबाजी करते हुए भी नजर आ सकते हैं। अपनी मजबूत वापसी और बेहतर फिटनेस को लेकर हार्दिक पांड्या ने बुधवार को मानसिक हेल्थ को बड़ा श्रेय दिया और बताया कि कैसे वो मेंटली फिट रह पाते हैं।

मुंबई इंडियंस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर जारी एक वीडियो में हार्दिक पांड्या ने बुधवार को मेंटल फिटनेस की अहमियत के बारे में बात करते हुए लिखा कि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेलते हुए उन्हें मानसिक स्वास्थ्य की अहमियत का पता चला और इसे फिट रखने में उनके परिवार का अहम रोल रहा है।

और पढ़ें: IPL इतिहास के वो कचरा खिलाड़ी जो कि साबित हुए सुपरफ्लॉप, लाखों का पड़ा एक रन और विकेट

इस वीडियो में हार्दिक पांड्या ने मेंटल हेल्थ पर बात करते हुए कहा,'जब मैंने प्रोफेशनली क्रिकेट को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेलना शुरू किया तो मुझे अहसास हुआ कि आपकी जिंदगी में अलग तरह का दबाव शामिल हो जाता है, निश्चित रूप से लाइफ में काफी बदलाव आता है लेकिन निजी तौर पर आपको इन चीजों से उबरने की जरूरत होती है। इसलिए मुझे अहसास हुआ कि मेरे लिये मेंटल हेल्थ भी काफी अहम है। मेरे परिवार ने इसे बनाये रखने में और दबाव से उभरने में काफी बड़ी भूमिका निभाई है जिसके चलते आज मैं इतना टाइट शेड्यूल होने के बावजूद सही तरीके से अपनी भूमिका निभा पा रहा हूं।'

गौरतलब है कि खिलाड़ियों के बीच पहली बार मानसिक हेल्थ की बातें पहली बार तब सामने आई जब ग्लेन मैक्सवेल ने खुद को मेंटल हेल्थ से उबरने के लिये खेल से ब्रेक लेने का फैसला किया। इसके बाद खिलाड़ियों के बीच मेंटल हेल्थ को लेकर जबरदस्त चर्चा हुई और कई दिग्गज खिलाड़ियों ने अपने जीवन के मुश्किल समय का जिक्र किया जब वो इस परेशानी से गुजर रहे थे।

और पढ़ें: अगर भारत में बढ़ता रहा कोरोना तो क्या टल जायेगा T20 विश्वकप, ICC ने बताया बैकअप प्लान

आपको बता दें कि कोरोना वायरस के चलते खिलाड़ियों को इस समय कठिन बायोबबल में रहना पड़ता है जिसके बाद मेंटल हेल्थ और भी ज्यादा जरूरी हो गई। इसको लेकर हार्दिक का मानना है कि क्वारंटीन में रहना आसान नहीं है लेकिन अगर आपको मेंटल हेल्थ को फिट रखना है तो आपको सुनिश्चित करना होगा कि दिन में एक बार आप किसी फिजिकल एक्टिविटी का हिस्सा बनें जिससे आपका शरीर और दिमाग दोनों ही फिट रहेगा।

Story first published: Thursday, April 8, 2021, 15:07 [IST]
Other articles published on Apr 8, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+