Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ISL 7: एंगुलो-पंडिता के दम पर जीती गोवा, हैदराबाद को 2-1 से हराया

ISL 2020 21 FC Goa beats Hyderabad Fc by 2-1 goals Match Highlights: नई दिल्ली। सुपर-सब इशान पंडिता और फिर करिश्माई विंगर इंगोर एंगुलो द्वारा अंतिम 10 मिनट में किए गए गोलों की मदद से एफसी गोवा ने बुधवार को हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के सातवें सीजन के 43वें और इस साल के अंतिम मुकाबले में हैदराबाद एफसी को 2-1 से हरा दिया। 86वें मिनट तक हैदराबाद की जीत पक्की लग रही लेकिन इसके एक मिनट में ब्रेंडन फर्नांडिस की जगह लेने मैदान पर आए पंडिता ने एक मिनट बाद ही शानदार गोल करते हुए गोवा को 1-1 की बराबरी दिला दी और फिर इस सीजन में गोवा के लिए संकटमोचक बनकर उभरे एंगुलो ने इंजुरी टाइम में गोल करते हुए उसे 2-1 से आगे कर दिया।

गोवा की टीम इस स्कोर का बचाव करने में सफल रही और सीजन की चौथी जीत के साथ अंक तालिका में 14 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। दूसरी ओर, इस सीजन में लगातार तीसरी हार झेलने वाली हैदराबाद की टीम 9 अंकों के साथ तालिका में आठवें स्थान पर है। पहला हाफ का टेक्निकल रहा। दो अच्छी टीमों के बीच का यह मैच काफी हद तक शतरंज की बिसात की तरह रहा। दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ कई हमले किए लेकिन दोनों के सारे हमले विफल रहे। नतीजतन, इस हाफ में कोई गोल नहीं हो सका। पहले हाफ में दोनों टीमों की रक्षापंक्ति ने अच्छा खेल दिखाया।

और पढ़ें: AUS vs IND: अख्तर ने बांधे भारतीय टीम की तारीफ में पुल, कहा- कंगारुओं को बोरे में बांधकर पीटा

सातवें मिनट में हैदराबाद के हालीचरण नारजारे ने डिफेंस मे अपनी भूमिका के साथ न्याय करते हुए सेरीटन फर्नांडिस के एक प्रयास को नाकाम किया। 10वें मिनट में ब्रेंडन फर्नांडिस के एक कार्नर किक पर गोवा के डिफेंडर जेम्स डोनाची हेडर को सही दिशा नहीं दे सके।

16वें मिनट में गोवा के कप्तान इदु बेदिया को चोट लगी लेकिन वह सीरियस नहीं निकली। अगले सात मिनट तक दोनों टीमें मिडफील्डर में गेंद के लिए संघर्ष करती रहीं लेकिन किसी को अटैक का मौका नहीं मिला। 27वें मिनट में हैदराबाद को एक सेट पीस पर गोल करने का मौका मिला था लेकिन निजाम्स सेट पीस पर गोल खाने की गोवा की कमजोरी का फायदा नहीं उठा सके।

37वें मिनट में हैदराबाद के चिंगलेनसाना सिंह ने एक शानदार बचाव करते हुए गोवा को बढ़त लेने से रोका। 53वें मिनट में आकाश मिश्रा ने एक अच्छा बचाव करते हुए गौर्स को बढ़त लेने से रोका। अगले ही मिनट हैदराबाद ने एक अच्छा हमला किया लेकिन गोवा के गोलकीपर मोहम्मद नवाज सावधान थे।

और पढ़ें: NZ vs PAK: बे-ओवल में टिम साउथी ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने

इसके चार मिनट बाद हालांकि हैदराबाद के कप्तान एरिडेन सांटाना ने डेडलाक तोड़ दिया। सांटाना ने आशीष राय की मदद से गोल करते हुए हैदराबाद को 1-0 से आगे कर दिया। यह गोल सेट पीस पर हुआ और इस तरह इस तरह के हालात में गोवा की कमजोरी एक बार फिर सामने आ गई। 59वें मिनट में हैदराबाद के शौवीक चक्रवर्ती को पीला कार्ड मिला।

70वें मिनट में ब्रेंडन द्वारा बनाए गए एक शानदार मूव पर जार्ज मेंदोजा गोल करने से चूक गए। इस बार हैदराबाद का डिफेंस ऊंघता हुआ पाया गया लेकिन गोवा की टीम इसका फायदा नहीं उठा सकी। अगले ही मिनट में सांटाना ने एक बार फिर क्रॉसबार को भेद दिया लेकिन वह आफसाइड करार दिए गए।

हैदराबाद और गोल चाहती ती और इसीलिए उसने दोनों छोर से हमले तेज कर दिए। इस दौरान हालांकि गोवा का डिफेंस मुस्तैद रहा और उसने कोई और नुकसान नहीं होने दिया। इसी बीच 86वें मिनट में गोवा ने एक और बदलाव किया। ब्रेंडन के स्थान पर इशान पंडिता मैदान पर आए और आने के एक मिनट बाद ही गोल कर स्कोर 1-1 कर दिया। इशान ने यह गोल कप्तान इदु बेदिया के एसिस्ट पर किया।

मैच बराबरी की ओर बढ़ता दिख रहा था लेकिन तभी सुपर-सब अल्बर्टो नोग्वेरा के एसिस्ट पर गोल करते हुए एंगुलो ने हैदराबाद का दिल तोड़ दिया। इस तरह जो टीम 10 मिनट पहले जीत रही थी, उसे सीजन में हार की हैट्रिक झेलनी पड़ी।

Story first published: Wednesday, December 30, 2020, 21:51 [IST]
Other articles published on Dec 30, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+