Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

पठान बंधुओं ने मिटाया बकरोल के एक गांव का अंधेरा, दान की सोलर लाइट

Irfan Pathan
Photo Credit: Twitter

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी और कॉमेंटेटर इरफान पठान अक्सर अपने सामाजिक कार्यों और लोगों की मदद को लेकर सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। इस दौरान वह कई मुद्दों पर लोगों के बीच जागरुकता भी फैलाते नजर आते हैं। इरफान पठान ने भारतीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद कॉमेंट्री और खेल विशेषज्ञ के रूप में करियर की दूसरी पारी का आगाज किया है। इन सब चीजों के बीच इरफान पठान समाज सेवा और गरीब कल्याण से जुड़े कार्यों में भी शुमार नजर आते हैं और इसी फेहरिस्त में इरफान पठान और उनके बड़े भाई यूसुफ पठान ने वडोदरा के एक दूर-दराज के गांव बकरोल में सौर लाइट बांटकर लोगों के घर से न सिर्फ अंधेरा दूर किया है बल्कि बिजली के खर्चे को कैसे कम किया जाये इसके प्रति जागरुकता भी फैलाई है।

इरफान पठान ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह वडोदरा के छोटे से गांव बकरोल में अपने भाई यूसुफ पठान के साथ लोगों को सौर बल्ब बांटते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में इरफान पठान लोगों को सोलर लाइट लगाने और उसके फायदे के बारे में स्थानीय भाषा गुजराती में समझाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में इरफान ने लोगों को समझाने के बाद उनके साथ एक फोटो भी खिंचवाई।

और पढ़ें: IND vs ENG: टेस्ट सीरीज से पहले अश्विन ने काउंटी में मचाया धमाल, हासिल किये 7 विकेट

अपने ट्वीट में पठान ने लिखा, 'हम वड़ोदरा के बकरोल नाम के छोटे से गांव में गए थे जहां पर हमने करीब 25 घरों में सौर बल्ब बांटकर लोगों को इसके फायदे और नुकसान के बारे में बताया और साथ ही कैसे बिजली के खर्चे को कम किया जाये इसके प्रति भी जागरुक किया। यह हमारे लिए काफी खास अनुभव रहा।'

गौरतलब है कि इरफान पठान ने कोरोना वायरस की महामारी के दौरान भी लोगों की मदद के लिये बढ़-चढ़कर काम किया। उन्होंने लोगों को फ्री मास्क और मुफ्त खाना मुहैया कराया, तो वहीं पर कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के लिए अलग से खाने का प्रबंध किया। इस दौरान जब देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर के चलते दवाइयों और ऑक्सीजन की कमी महसूस हुई तो उस दौरान इन दोनों भाइयों ने आगे बढ़कर लोगों को मुफ्त दवायें और जरूरतमंदों को ऑक्सीजन मुहैया कराया।

और पढ़ें: IPL 2021 के बचे हुए मैचों के चलते बदला कैरिबियन प्रीमियर लीग का शेड्यूल, जानें नई तारीख

आपको बता दें कि इरफान पठान ने टैलेंटेड बच्चों को क्रिकेट सिखाने के लिये अपने होमटाउन में 'क्रिकेट एकैडमी ऑफ पठान्स' के नाम से अकादमी भी शुरू की है। इस अकादमी में पठान ने हाशिये पर खड़े बच्चों को फ्री में क्रिकेट की कोचिंग देते हैं।

Story first published: Wednesday, July 14, 2021, 22:57 [IST]
Other articles published on Jul 14, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+