Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

PCB ने रोकी पूर्व तेज गेंदबाज सरफराज नवाज की मासिक पेंशन, जानें क्या है मामला

Sarfaraz Nawaj
Photo Credit: Twitter

नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज सरफराज नवाज अक्सर पाकिस्तानी अधिकारियों और अपनी टीम के खिलाड़ियों को लेकर दिये गये अपने विवादित बयानों के चलते चर्चा में बने रहते हैं। हालांकि इस बार चीजें अलग हैं, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के लिये सरफराज नवाज के साथ चीजें कुछ ठीक नहीं रही जिसके बाद पीसीबी ने उनके खिलााफ सख्त फैसला लिया है। पीसीबी ने प्लेयर्स वेलफेयर पॉलिसी का उल्लंघन करने के लिये सरफराज नवाज की मासिक पेंशन को रोक दिया है।

जैसे ही पीसीबी की ओर से यह फैसला लिया गया वैसे ही इंग्लैंड में सेटल हो चुके पूर्व तेज गेंदबाज सरफराज नवाज हरकत में आ गये और उन्होंने बोर्ड के खिलाफ स्थानीय कोर्ट में पीटिशन फाइल की है। इस पीटिशन में नवाज ने उनकी पेंशन को रिस्टोर करने की मांग की है। इस पूरे घटनाक्रम में पीसीबी के एक सूत्र ने कहा कि बोर्ड के खिलाफ कोर्ट में जाना प्लेयर्स वेलफेयर पॉलिसी के नियमों का साफ उल्लंघन है।

और पढ़ें: BAN vs ZIM: बांग्लादेश की टीम को लगा बड़ा झटका, महमदुल्लाह ने अचानक किया संन्यास का ऐलान

उन्होंने कहा,'बोर्ड के खिलाफ कोर्ट में जाना प्लेयर्स वेलफेयर पॉलिसी का उल्लंघन है जैसे कि खिलाड़ियों और बोर्ड के अधिकारियों की लगातार आलोचना करना है। उन्हें पीसीबी की छवि खराब करने को लेकर पहले भी चेतावनी दी जा चुकी है।'

इस सूत्र के अनुसार नवाज की पेंशन को पहले भी रोका जा चुका है जब उन्होंने टीम के कई खिलाड़ियों और अधिकारियों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां की थी। उन्होंने बताया कि उस वक्त भी इस खिलाड़ी को पीसीबी से जुड़े लोगों की छवि खराब करने के लिये पेंशन रोकी गई थी।

और पढ़ें: 7 साल से था भारतीय टीम में वापसी का इंतजार, अब इस दिग्गज गेंदबाज ने किया संन्यास का ऐलान

गौरतलब है कि पाकिस्तान के लिये इस गेंदबाज ने अपने करियर में 55 टेस्ट और 45 वनडे मैच खेले हैं। उन्हें 1979 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जबरदस्त स्पेल के लिये याद किया जाता है, जिसमें उन्होंने मेलबर्न के मैदान पर 9 विकेट हासिल कर ऑस्ट्रेलियाई टीम की कमर तोड़ दी है। उन्हें रिवर्स स्विंग बॉलिंग का बादशाह माना जाता था, हालांकि उनके बाद कई खिलाड़ियों ने रिवर्स स्विंग में महारत हासिल कर ली है।

Story first published: Saturday, July 10, 2021, 17:27 [IST]
Other articles published on Jul 10, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+