Tokyo 2020: हार सामने देख रवि दहिया के हाथ पर दांत काटने लगा कजाकिस्तानी पहलवान, सहवाग ने लताड़ा
नई दिल्ली। जापान की राजधानी टोक्यो में खेले जा रहे ओलंपिक खेलों में बुधवार को भारत के लिये पहलवान रवि दहिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 57 किग्रा भारवर्ग की फ्री स्टाइल कुश्ती के फाइनल में जगह बना ली है और भारत के लिये कम से कम और सिल्वर मेडल पक्का कर लिया है। भारतीय पहलवान रवि दहिया का सामना सेमीफाइनल मैच में कजाकिस्तान के पहलवान नुरीस्लाम सानायेव से हुआ जिन्हें रवि दहिया ने पूरी तरह से चित्त कर भारत के लिये टोक्यो ओलंपिक में अपना चौथा पदक किया।
और पढ़ें: MMA में फिर से लौटेंगे भारत के राहुल राजू, ONE: BATTLEGROUND में किया वापसी का ऐलान
हालांकि रवि दहिया के लिये यह मुकाबला आसान नहीं रहा था, लेकिन फिर भी उन्होंने आखिरी मिनटों में कजाकिस्तान को पहलवान को चित्त कर अपनी जीत सुनिश्चित की और फाइनल का टिकट कटाया। इस मैच के दौरान एक ऐसा दृश्य भी देखने को मिला जिसने हर भारतीय फैन को गुस्से से भर दिया और सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें शेयर होने के बाद कजाकिस्तान के पहलवान को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।
और पढ़ें: IND vs ENG: नॉटिंघम में बुमराह-शमी-ठाकुर की तिकड़ी में फंसी इंग्लैंड, 183 पर हुई ऑल आउट

हार की कगार से रवि दहिया ने की जबरदस्त वापसी
दरअसल 6 मिनट के इस मैच में पहले 3 मिनट के राउंड में रवि दहिया ने 2-1 की बढ़त हासिल की थी जबकि कजाकिस्तान के पहलवान को मिला एक अंक भी पेनाल्टी की बदौलत मिला था। वहीं जैसे ही मैच का दूसरा हिस्सा शुरू हुआ कजाकिस्तान के पहलवान जबरदस्त दांव दिखाते हुए रवि दहिया का पैर पकड़ लिया और 4 बार बैक फ्लिप लगाते हुए 8 अंक हासिल कर स्कोर को 9-2 कर दिया। स्कोर लाइन में जितना अंतर आ गया था उससे रवि का वापसी करना मुश्किल लग रहा था।
लेकिन सभी भारतीय फैन्स की नजरें अभी भी रवि दहिया की वापसी पर लगी हुई थी और तभी कजाकिस्तान के पहलवान ने रवि के बायें हाथ को दबोचने की कोशिश की जिसके चलते रेफरी ने रवि के खाते में एक अंक जोड़ दिया। हालांकि इस वक्त शायद ही किसी को पता था कि यह कजाकिस्तानी पहलवान के गंदे खेल की शुरुआत मात्र है। वहीं पर रवि ने अपने शानदार दांव लगाने जारी रखे और नुरीस्लाम को रिंग एरिया से बाहर धकेल कर 2 अंक बटोर लिये। मैच में 2 मिनट का समय बाकी रह गया था और तभी रवि दहिया ने अपना अल्टीमेट दांव लगा कर नुरीस्लम को उस अवस्था में पहुंचा दिया जहां से उनका निकल पाना नामुमकिन हो गया।

हार करीब देख कजाकिस्तान के पहलवान ने गड़ाये दांत
दहिया के इस दांव को पूरा करते ही वो फाइनल का टिकट कटा लेते तो वहीं पर कजाकिस्तान के पहलवान के पास इस दांव से बच निकलने का कोई रास्ता नजर नहीं आ रहा था। ऐसे में नुरीस्लाम ने इस दांव से निकलने के लिये खेल भावना को ताक पर रखते हुए उनके दायें हाथ पर दांत काटना शुरु कर दिया ताकि उनकी पकड़ ढीली पड़ जाये और वो इससे बाहर निकल सके, हालांकि उनकी इस शर्मनाक हरकत का असर भी रवि पर नहीं हुआ और उन्होंने उन्हें चित्त कर भारत के लिये फ्री स्टाइल कुश्ती का गोल्ड या सिल्वर मेडल पक्का कर लिया।

सहवाग ने भी कजाकिस्तानी पहलवान को लताड़ा
गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर कजाकिस्तान के इस पहलवान की इस शर्मनाक हरकत की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसको लेकर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज ने लताड़ लगाई है।
सहवाग ने ट्वीट करते हुए लिखा,'कजाकिस्तान के पहलवान की शर्मनाक हरकत, जब हमारे पहलवान रवि दहिया की हिम्मत को नहीं तोड़ सका तो उनके हाथ पर अपने दांत गड़ा कर कर काटने की शर्मनाक हरकत की। गजब रवि बहुत सीना चौड़ा किया आपने।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications