IND vs ENG: जहीर खान ने किया खुलासा, बताया क्यों हेडिंग्ले टेस्ट में मैनेजमेंट ने अश्विन को नहीं दी जगह
नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच हेडिंग्ले में खेला जा रहा है, जहां पर विराट सेना 1-0 की बढ़त के साथ सीरीज को जीतने की ओर कदम बढ़ा रही है। हालांकि विराट कोहली ने अब तक खेले गये 3 टेस्ट मैचों में टीम के सबसे बेहतरीन स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को अभी तक मौका नहीं दिया है। लॉर्डस में वो खेलने वाले थे लेकिन मैच के पहले ईशांत शर्मा को शामिल किया गया, तो वहीं पर हेडिंग्ले में खेले गये मैच में उन्हें एक बार फिर मौका नहीं मिल सका।
और पढ़ें: IND vs ENG: हेडिंग्ले में रोहित-कोहली ने भारत को तीसरे दिन बचाया, शतक के करीब चेतेश्वर पुजारा
क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान ने उनके प्लेइंग 11 में शामिल न कर पाने के पीछे का कारण बताया है। उनका मानना है कि मौजूदा भारतीय टीम मैनेजमेंट खिलाड़ियों का चयन मैच के नतीजों के बजाय प्रक्रिया पर देती है। उल्लेखनीय है कि हाल ही में अश्विन को टीम में शामिल नहीं किये जाने को लेकर काफी चर्चा हुई है।
और पढ़ें: IND vs ENG: अंपायर्स कॉल ने तोड़ा रोहित के शतक लगाने का सपना, खास रिकॉर्ड बना हुए आउट

अश्विन मैच विजेता है लेकिन परिस्थितियां जरूरी
क्रिकबज के साथ बात करते हुए जब दूसरे दिन के खेल के खत्म होने के बाद एक फैन ने जहीर खान से सवाल किया कि क्या ऑस्ट्रेलिया की टीम बादलों भरा मौसम होने के चलते शेन वॉर्न को कभी भी टीम से बाहर करती। ऐसा कब होगा जब भारतीय टीम परिस्थितियों के आगे आर अश्विन को खिलाने का फैसला करेगी, क्या मैच विनर खिलाड़ियों को परिस्थिति और मौसम से परे टीम में शामिल नहीं करना चाहिये। सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि इसमें कोई शक नहीं है कि अश्विन भारतीय टीम के लिये मैच विनर हैं, हालांकि टीम की प्लेइंग 11 का चयन करने के लिये दिमाग में परिस्थितियों और टीम बैलेंस का ध्यान रखना होता है।
जहीर खान ने कहा,' मैच विजेता सिर्फ मैच विजेता होते हैं, इसमें कोई शक नहीं है लेकिन अगर आप शेन वॉर्न की बात करें तो वो प्लेइंग 11 में इकलौते स्पिनर थे। हर कोई जानता है कि शेन वॉर्न कितने बडे़ खिलाड़ी हैं। इस भारतीय टीम के प्लेइंग 11 की बात करें तो उसमें एक स्पिनर (रविंद्र जडेजा) पहले ही प्लेइंग 11 में खेल रहा है। लेकिन आपको टीम बैलेंस का ध्यान रखते हुए प्लेइंग कंडिशन्स का भी ध्यान रखना होता है।'

पेस ऑलराउंडर नहीं होने की वजह से भी हो रहा है अश्विन को नुकसान
जहीर ने आगे कहा कि टीम में एक तेज गेंदबाज ऑल राउंडर के न होने की वजह से भी अश्विन की प्लेइंग 11 जगह नहीं बन पा रही है।
उन्होंने कहा,'भारतीय टीम में एक पेस ऑलराउंडर का न होना भी मुश्किलें खड़ी कर रहा है, अगर उनके पास यह विकल्प होता तो वो शायद दूसरे एप्रोच के साथ जाते। किसी एक खिलाड़ी के बारे में बात करने से बेहतर है कि हमें ऐसे देखना होगा कि टीम को क्या जरूरत है इस बारे में सोचना चाहिये। इंग्लिश परिस्थितियों को देखते हुए भारतीय टीम को फिलहाल एक तेज गेंदबाज की जरूरत है और उसी के चलते अश्विन को टीम में जगह नहीं मिल पा रही है।'

टीम मैनेजमेंट और खिलाड़ियों के बीच बात होना जरूरी
गौरतलब है कि भारतीय क्रिकेट टीम के इस दिग्गज स्पिनर ने अब तक 79 टेस्ट मैच खेले हैं और इसमें 413 विकेट हासिल कर चुके हैं। अश्विन इस समय अपने करियर की सबसे बेहतरीन फॉर्म में हैं और बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की ऐतिहासिक जीत में अहम भूमिका निभाई। अश्विन की शानदार फॉर्म को देखते हुए टीम में उनका शामिल न किया जाना सभी को हैरान कर देने वाला फैसला लगा, खासतौर से जब इस खिलाड़ी ने सर्रे के साथ काउंटी मैच में जबरदस्त प्रदर्शन किया है।
इस पर बात करते हुए जहीर ने कहा,' टीम में साफ-साफ बात होना जरूरी है, एक टीम स्पोर्ट में ऐसा होना जरूरी है। मैनेजमेंट का पहला काम टीम के भले के बारे में सोचना होता है, उसका उद्देश्य यही होता है कि वो सबसे पहले टीम के भले के बारे में सोचे। ऐसे में खिलाड़ियों के बीच बातचीत होना जरूरी है, ऐसा होने से खिलाड़ियों और मैनेजमेंट के बीच चीजें क्लियर रहती हैं।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
