IND vs SA: दुसैं के शब्दों के जाल में फंसे ऋषभ पंत, जानें मैदान पर क्या हुई बात-चीत
नई दिल्ली। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही 3 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच जोहान्सबर्ग के मैदान पर जारी है, जहां पर मैच के तीसरे दिन भारतीय टीम ने दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए 53 ओवर के खेल के बाद 8 विकेट खोकर 230 रन बना लिये हैं। साउथ अफ्रीका की टीम ने अपनी पहली पारी में भारत के मुकाबले 27 रनों की बढ़त हासिल की थी, जिसकी वजह से फिलहाल भारतीय टीम सिर्फ 203 रनों की बढ़त ही हासिल कर चुकी है। मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने महज 44 रन पर अपने दो विकेट खो दिये थे, जिसके बाद चेतेश्वर पुजारा (53) और अजिंक्य रहाणे (58) ने पारी को संभालते हुए दिन के खेल को 80 रन पर समाप्त किया।
ऐसे में जब तीसरे दिन की शुरुआत हुई तो इस साझेदारी ने बेहतरीन बल्लेबाजी करना जारी रखा और तीसरे विकेट के लिये 110 रनों की साझेदारी कर डाली। भारतीय टीम ने पहले सेशन के पहले घंटे में कोई विकेट नहीं खोया और टीम के स्कोर को 150 के पार ले गये। ड्रिंक्स ब्रेक के बाद जब कगिसो रबाडा गेंदबाजी करने आये तो उन्होंने लगातार दो ओवर्स में पहले रहाणे और फिर पुजारा का विकेट लेकर अपनी टीम की वापसी करा दी।
और पढ़ें: IND vs SA: वक्त आ गया है कि बदल दिया जाये यह बड़ा नियम, क्रिकेट को उठाना पड़ रहा है नुकसान
भारतीय टीम के लिये इन दोनों ही बल्लेबाजों ने अर्धशतक पूरा किया और अपनी टीम को एक मजबूती स्थिति में पहुंचा दिया। ऐसे में फैन्स को उम्मीद थी कि मध्यक्रम में भारतीय टीम के बल्लेबाज 30 से ज्यादा रनों की पारियां भी खेलते हैं तो इस मैच में साउथ अफ्रीका के लिये एक बड़ा स्कोर खड़ा कर देगी। हालांकि पुजारा के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आये ऋषभ पंत ऐसा कर नहीं सके और साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज रासी वैन डार दुसैं के शब्दों के जाल में फंसकर अपना विकेट गंवा बैठे।
दरअसल जब ऋषभ पंत बल्लेबाजी करने आये तो शॉर्ट लेग पर रासी वैन डार दुसैं फील्डिंग के लिये खड़े हुए, जहां से उन्होंने पंत पर ताने कसना जारी रखा। दुसैं एक दिन पहले हुए अपने विवादित कैच को लेकर पंत को उकसाते हुए नजर आये और उन्हें चीटर कह कर बुलाया। दुसैं ने कहा कि पंत को अच्छे से पता था कि गेंद उनके ग्ल्व्स में टप्पा खा कर पहुंची थी, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने विकेट के लिये अपील की।
इस पर ऋषभ पंत ने जवाब देते हुए कहा कि मैंने अंपायर्स से आपके विकेट के लिये अपील नहीं की थी, तो प्लीज अपना मुंह बंद रखिये। हालांकि इस बातचीते के दौरान ऋषभ पंत अपना संयम खो चुके थे और कगिसो रबाडा के खिलाफ अपनी तीसरी ही गेंद पर बड़ा शॉट लगाने गये, लेकिन गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर विकेट के पीछे चली गई और वो अपना विकेट गंवा बैठे। आपको बता दें कि ऋषभ पंत के इस तरह से शब्दों के जाल में फंसकर आपा खो देने को लगातार आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications