जानें क्यों 26 दिसंबर को खेले जाने वाले मैच को कहते हैं बॉक्सिंग डे टेस्ट, 4 टीमों के बीच होगा मुकाबला
नई दिल्ली। क्रिकेट जगत में हर फैन जिसे टेस्ट क्रिकेट में दिलचस्पी होती है वो क्रिसमस के अगले दिन खेले जाने वाले टेस्ट मैच का बेसब्री से इंतजार करते हैं। आमतौर पर यह मैच दक्षिणा गोलार्द्ध में ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड मे खेले जाते हैं, जिसे बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच के नाम से भी जाना जाता है। इस साल भी 26 दिसंबर को 4 टीमें बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच पर भिड़ती नजर आयेंगी, जिसमें ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीमें एशेज के तीसरे टेस्ट मैच के लिये मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर भिड़ती नजर आयेगी, तो वहीं पर 3 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिये साउथ अफ्रीका दौरे पर पहुंची भारतीय टीम अपना पहला मैच सेंचुरियन के मैदान पर इसी दिन से खेलेगी।
और पढ़ें: IND vs SA: पूर्व सलामी बल्लेबाज ने दी भारतीय टीम को चेतावनी, 2018 की इस गलती से बचने की दी सलाह
अक्सर क्रिकेट प्रेमियों के बीच यह सवाल पूछा जाता है कि 26 दिसंबर को खेले जाने वाले टेस्ट मैचों को बॉक्सिंग डे टेस्ट क्यों कहते हैं जो कि आमतौर पर यूनाइटेड किंगडम और कई कॉमनवेल्थ देश जैसे ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और भारत में खेला जाता है। ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका में बॉक्सिंग डे टेस्ट एक सलाना इवेंट है जिसका फैन्स को बेसब्री से इंतजार होता है।

जानें क्यों कहते हैं इसे बॉक्सिंग डे टेस्ट
उल्लेखनीय है कि बॉक्सिंग डे का मतलब स्पोर्ट बॉक्सिंग या मुक्केबाजी से किसी भी तरह से नहीं जुड़ा हुआ है। असल में इसके पीछे के कई कारण माने जाते हैं जिसकी वजह से इसे बॉक्सिंग डे के नाम से जाना जाता है। हालांकि इस नाम के पीछे ऐतिहासिक और पारंपरिक कारण भी जुड़े हुए हैं।
इसके एक वर्णन के अनुसार बॉक्सिंग डे का नाम क्रिसमस के त्यौहार पर मिले उपहारों की वजह से मिला है। ब्रिटेन में एक क्रिसमस बॉक्स को क्रिसमस प्रेजेंट के तौर पर बुलाया जाता है। असल में बॉक्सिंग डे यूके में नौकरों को मालिक की तरफ से दी जाने वाली आधिकारिक छुट्टी होती है जिसमें उन्हें मालिकों की तरफ से गिफ्ट दिये जाते हैं और उन्हें अपने परिवार के पास जाकर वो तोहफे खोलने होते हैं।

धार्मिक रूप से भी बॉक्सिंग डे का महत्व
वहीं दूसरे वर्जन के अनुसार बॉक्सिंग डे का मतलब उस दिन से है जहां पर पैसों से भरा बॉक्स या गिफ्ट गरीबों को दिया जाता है और वो क्रिसमस के अगले दिन उसे खोलते हैं। अमेरिकी वर्जन के अनुसार क्रिसमस के अगले दिन को तोहफे खोलने का दिन कहा जाता है जिसकी वजह से तोहफे में मिले बॉक्सेस को अनबॉक्स किया जाता है।
गौरतलब है कि धार्मिक रूप से बॉक्सिंग डे का कनेक्शन माना जाता है और आयरलैंड एवं स्पेन के कैटालोनिया क्षेत्र में सेंट स्टीफन के जन्मदिन के तौर पर मनाया जाता है।

एशेज में सीरीज जीतने की ओर देखेगी ऑस्ट्रेलिया
गौरतलब है कि बॉक्सिंग डे पर ऑस्ट्रेलिया की टीम टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच खेलने मेलबर्न के मैदान पर खेलने उतरेगी। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने टेस्ट सीरीज के पहले दो मैचों में एकतरफा जीत हासिल कर पहले ही सीरीज में बढ़त बना ली है और अगर अब वो मेलबर्न में खेले जाने वाले बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में जीत हासिल कर लेती है तो सीरीज में अजेय बढ़त हासिल कर लेगी। वहीं पर साउथ अफ्रीका दौरे पर टेस्ट सीरीज खेलने पहुंची भारतीय टीम जीत के साथ अपने दौरे का आगाज करने की ओर देखेगी और चाहेगी कि वो पहली बार साउथ अफ्रीका की सरजमीं पर सीरीज जीतकर इतिहास रच सके।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
