NZ के खिलाफ मैच से पहले पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने गिनाई भारत की कमजोरी, कहा- बाहर हो सकती है विराट सेना
नई दिल्ली। यूएई में खेले जा रहे टी20 विश्वकप में खेले गये अपने पहले मैच में भारतीय टीम को पाकिस्तान के हाथों 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है, जिसके चलते विराट सेना के लिये आगे का सफर मुश्किल हो गया है। सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिये भारत को अपने बचे हुए सभी मैचों में जीत हासिल करनी है, हालांकि उसका अगला मैच न्यूजीलैंड की टीम से जिसके खिलाफ भारतीय टीम ने टी20 विश्वकप में कभी जीत नहीं हासिल की है। इतना ही नहीं अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में भी दोनों के बीच 16 मैच खेले गये हैं जिसमें से दोनों ने 8-8 मैच जीत हासिल की है, हालांकि भारत ने 2 मैच सुपर ओवर में अपने नाम किये हैं।
और पढ़ें: NZ vs PAK: शोएब मलिक के दम पर पाकिस्तान ने लिया न्यूजीलैंड से बदला, 5 विकेट से हराकर जीता दूसरा मैच
वहीं न्यूजीलैंड की टीम को भी अपने पहले मैच में पाकिस्तान से हार का सामना करना पड़ा है, जिसके बाद 31 अक्टूबर को भारत के साथ होने वाला मुकाबला वर्चुअल नॉकआउट मैच बन गया है। इस अहम मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज ब्रैड हैडिन ने भारतीय टीम की कमजोरी के बारे में बताया है जिस पर अगर काम नहीं किया गया तो भारतीय टीम इस कैंपेन से जल्द ही बाहर हो सकती है।

विश्वकप में भारत के सामने है यह दिक्कत
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज ब्रैड हैडिन का मानना है कि टी20 विश्वकप 2021 में भारतीय टीम के लिये पेस ऑलराउंडर की कमी बहुत भारी पड़ सकती है। भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ खेले गये अपने पहले मैच में सिर्फ 5 गेंदबाजों के साथ उतरी थी और हार्दिक पांड्या बतौर बल्लेबाज खेले थे। पीठ की सर्जरी के बाद से ही हार्दिक पांड्या टी20 प्रारूप में भारत और मुंबई इंडियंस के लिये फिनिशर का रोल अदा कर रहे हैं। खुद कप्तान विराट कोहली ने भी पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले इस बात की पुष्टि की थी कि हार्दिक पांड्या विश्वकप में भारत के लिये नंबर 6 पर बतौर बल्लेबाज खेलते नजर आयेंगे।

भारत के लिये निर्णय लेने का समय
फॉक्स क्रिकेट पर बात करते हुए हैडिन ने कहा,'भारत के लिये इस कैंपेन में सबसे बड़ी समस्या छठे गेंदबाज की है, हार्दिक पांड्या गेंदबाजी नहीं कर रहे हैं। ऐसे में अब क्या वो अपनी उस रणनीति पर शक करना शुरू करेंगे जो कि लंबे समय से सफल रही है, या फिर वो छठे गेंदबाजी के विकल्प को खोलने के लिये ऑलराउंडर को टीम में लेकर आयेंगे। ऐसे में उनके सामने कुछ चीजें हैं जिसको लेकर उन्हें निर्णय लेने की दरकार है।'

भारत नहीं दबायेगा पैनिक बटन
उल्लेखनीय है कि भारतीय चयनकर्ताओं ने टी20 विश्वकप से कुछ समय पहले ही शार्दुल ठाकुर को अपनी 15 सदस्यीय टीम में जगह दी है ताकि वो गेंद और बल्ले से योगदान दे सकें। हालांकि टी20 प्रारूप में उन्हें बहुत कम बार ही बल्लेबाजी का मौका मिला है जिसके चलते उनके इस प्रारूप में रन बनाने की कला पर कुछ भी साफ तरीके से नहीं कहा जा सकता।
हैडिन ने आगे कहा,'मुझे नहीं लगता कि भारत ज्यादा परेशान हो रही होगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में विराट को सुनने के बाद यही बयान था कि हम बेहतर टीम से हारे हैं और ऐसा होता रहता है। यह टूर्नामेंट का पहला मैच था। वो भी दुनिया की सबसे अच्छी टीमों की तरह टी20 क्रिकेट में खेलना जानते हैं। विराट का यह जवाब काफी शानदार है, मुझे नहीं लगता कि वो ज्यादा परेशान होंगे।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications