'वरुण जैसे बॉलर को तो हमारी गली के बल्लेबाज पीटते हैं', पूर्व पाक कप्तान ने उड़ाई भारतीय स्पिनर की धज्जियां
नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई के मैदान पर खेले गये पहले मैच में विराट सेना को मिली हार के बाद से बवाल मचा हुआ है, जहां भारतीय फैन्स खिलाड़ियों के प्रदर्शन को लेकर निराश हैं तो वहीं पर पाकिस्तानी फैन्स अपनी जीत का जश्न मनाने में मर्यादा भूल रहे हैं। पाकिस्तान के कई दिग्गज खिलाड़ी भी इसमें शामिल हैं और भारतीय टीम की हार पर अपनी-अपनी राय रख रहे हैं। दुबई में खेले इस मैच में पाकिस्तान की टीम ने पहले गेंद और फिर बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया और भारत को 10 विकेट से मात देकर अपने कैंपेन का विजयी आगाज किया।
और पढ़ें: अच्छा है भारत के लिये पाकिस्तान से हारना, टी20 विश्वकप में विराट सेना के लिये शुभ संकेत
भारतीय टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 151 रनों का स्कोर खड़ा किया, जिसके बाद उम्मीद थी कि भारतीय गेंदबाज अच्छी गेंदबाजी कर चुनौती पेश करेंगे, हालांकि ऐसा हुआ नहीं और पाकिस्तानी बल्लेबाजों के लिये कप्तान बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ने 152 रनों की साझेदारी कर मैच को 10 विकेट से जीत लिया। भारत ने अपनी गेंदबाजी में प्रभाव बढ़ाने के लिये मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को भी टीम में शामिल किया लेकिन वे भी अपना रंग नहीं जमा सके और बिना विकेट के ही मैच से वापस लौटे।

हमारे यहां गली क्रिकेट में वरुण जैसे गेंदबाजों को खेलते हैं
मैच के बाद पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सलमान बट ने पाकिस्तान के बल्लेबाजों की जमकर तारीफ करते हुए भारत के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती की गेंदबाजी की धज्जियां उड़ायी हैं। बट ने कहा कि वरुण चक्रवर्ती मिस्ट्री स्पिनर हो सकते हैं लेकिन वो कप्तान बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान के लिये कोई मिस्ट्री नहीं थे।
उन्होंने कहा,'हो सकता है कि वरुण चक्रवर्ती एक मिस्ट्री बॉलर रहे हों लेकिन हमारे खिलाड़ियों के लिये वो कई सरप्राइज नहीं थे। पाकिस्तान में तो बच्चा भी ऐसी गेंदबाजी खेलने का आदी होता है जो कि गल क्रिकेट में टेप बॉल से ऐसी गेंदबाजी और बल्लेबाजी करता है। हमारे यहां गली क्रिकेट में भी खिलाड़ी उंगली और गेंद से अलग-अलग वैरिएशन फेंकते हैंं जिसको खेलने का बच्चा-बच्चा आदी होता है।'

अजंता मेंडिस की तरह ही हैं वरुण चक्रवर्ती
उल्लेखनीय है कि बायें हाथ के लेग स्पिनर वरुण चक्रव्रती को लेकर कहा जाता है कि वो काफी मिस्ट्री स्पिन फेंकते हैं। यूएई में सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने के बाद टीम मैनेजमेंट और कप्तान विराट कोहली ने उन्हें अनुभवी गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन से ऊपर खिलाने का फैसला किया। हालांकि चक्रवर्ती ने अपने स्पेल में 33 रन दिये और एक भी विकेट नहीं ले सके। स्पिनर्स के प्रदर्शन पर बात करते हुए सलमान बट्ट ने बताया कि क्यों इस मैच में भारतीय स्पिनर्स कारगर साबित नहीं हो सके। सलमान बट्ट का मानना है कि वरुण चक्रवर्ती श्रीलंका के पूर्व गेंदबाज अजंता मेंडिंस की तरह है जिन्हें अपनी मिस्ट्री स्पिन के चलते काफी कामयाबी मिली लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ ज्याादा नहीं खेलने की वजह से लोगों को उनकी कमजोरी का पता नहीं चल सका।
उन्होंने कहा,'करियर की शुरुआत में श्रीलंका के अजंता मेंडिस ने भी अपनी मिस्ट्री से कई टीमों को परेशान किया लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ उनका भी रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है। कुछ समय बाद श्रीलंका ने उन्हें भारत के खिलाफ भी टीम में शामिल करने पर रोक लगा दी। हमें कभी भी मिस्ट्री बॉलर्स की गेंदबाजी में कोई मिस्ट्री नहीं दिखी क्योंकि हम बड़े ही ऐसे गेंदबाजों को खेलकर हुए हैं।'

वरुण जैसों को देखकर ही बता देते हैं गेंद का हाल
सलमान बट्ट ने आगे बात करते हुए कहा कि भारतीय टीम अगर दोबारा पाकिस्तान से भिड़ती है तो वरुण चक्रवर्ती को प्लेइंग 11 में शामिल नहीं करेंगे, खासतौर से जिस तरह से बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ने उनके खिलाफ जिस तरह से रन बनाये हैं, उसे देखते हुए।
उन्होंने कहा,'मुझे नहीं लगता कि भारतीय टीम दोबारा चक्रवर्ती को पाकिस्तान के खिलाफ मैच खिलाती नजर आयेगी। अगर वो ऐसा करेंगे तो नतीजा फिर से यही आयेगा। वरुण जैसे गेंदबाज को देखकर ही पाकिस्तान के बल्लेबाज समझ जाते हैं कि उनकी गेंद अंदर आने वाली है या बाहर जाने वाली है। भारतीय टीम में जो भी एनालिस्ट रहा होगा शायद उसे इस बात का पता नहीं होगा कि दुनिया को मिस्ट्री क्रिकेट से रूबरू कराने वाले मेंडिस का रिकॉर्ड भी पाकिस्तान के खिलाफ अच्छा नहीं था।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications