IPL 2020: जसप्रीत बुमराह ने खोला राज, बताया- कैसे इस सीजन बरपा रहे हैं कहर
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन में गुरुवार को मुंबई इंडियंस की टीम ने तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के शानदार स्पेल की बदौलत दिल्ली की टीम को 57 रनों से हराकर छठी बार फाइनल में जगह बनाने का काम किया। इतना ही नहीं मुंबई इंडियंस के लिये इस साल जसप्रीत बुमराह सबसे कामयाब गेंदबाज बने और आईपीएल के एक सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बनने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।
जसप्रीत बुमराह ने दिल्ली के खिलाफ 4 ओवर में 14 रन देकर 4 विकेट हासिल किये और दिल्ली की टीम को उठने का मौका भी नहीं दिया। वहीं मैच जीतने के बाद जसप्रीत बुमराह ने अपनी इस शानदार फॉर्म और लगातार बल्लेबाजों पर कहर बरपाने का कारण बताया।
जसप्रीत बुमराह ने मुंबई इंडियंस को मैच जिताने के बाद अपने प्रदर्शन को लेकर कहा,' सभी मेरी विकेट निकालने के पीछे का राज जानना चाहते हैं, मुझे लगता कि मैं शायद नतीजे की परवाह किये बिना टीम में मिली भूमिका को निभाने की कोशिश करता हूं यह उसी का फायदा है। अगर मुझे विकेट नहीं भी मिलती है और हम टूर्नामेंट में खिताब हासिल करते हैं तो मुझे कोई दुख नहीं होगा। जब भी कप्तान मुझसे गेंदबाजी के लिये कहें तो मैं तैयार हूं। मैं नतीजे पर फोकस नहीं करता।'
और पढ़ें: चहल ने सुनाई अपनी लवस्टोरी, बताया कैसे धनश्री को डांस क्लास में किया इंप्रेस
गौरतलब है कि इस सीजन जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट ने शानदार गेंदबाजी की है और बेहतर तालमेल के साथ विरोधी टीम के बल्लेबाजों का शिकार पार्टनरशिप में किया है।
इस पर बात करते हुए बुमराह ने कहा , 'मेरा और बोल्ट का तालमेल कमाल का है। हम मैदान, कंडीशन और खेल पर काफी बात करते हैं, जिससे मुझे बहुत कुछ सीखने को मिलता है।'
और पढ़ें: IPL 2020: डिविलियर्स ने बचाई आरसीबी की लाज, पचासा जड़ 131 के स्कोर पर पहुंचाया
आपको बता दें कि जसप्रीत बुमराह ने अब तक 14 मैचों में सबसे ज्यादा 27 विकेट लेने का काम किया है, वहीं दिल्ली कैपिटल्स के कगिसो रबाडा अब दूसरे नंबर पर खिसक गए हैं। रबाडा के 15 मैचों से 25 विकेट हैं। पर्पल कैप की लिस्ट में तीसरे नंबर पर भी मुंबई इंडियंस के तेज़ गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट का कब्जा है। उन्होंने अब तक 14 मैचों में 22 विकेट लिए। बोल्ट ने गुरुवार को दिल्ली के खिलाफ पहले ही ओवर में पृथ्वी शॉ और अजिंक्य रहाणे को बिना खाता खोले आउट कर दिया था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications