KXIP vs MI: पोलार्ड-डिकॉक ने बचाई मुंबई की लाज, आखिरी 6 ओवर में बटोरे 74 रन
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का 36वां मैच आज दुबई के मैदान पर किंग्स इलेवन पंजाब और मुंबई इंडियंस की टीम के बीच खेला जा रहा है, जहां पर रोहित शर्मा की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित 20 ओवर्स में 6 विकेट खोकर 176 रनों का स्कोर खड़ा किया और पंजाब की टीम को जीत के लिये 177 रनों की दरकार है। मुंबई की टीम आज के मैच में जीत हासिल कर अंकतालिका में पहले नंबर पर पहुंचना चाहेगी तो वहीं पर पंजाब की टीम प्लेऑफ तक पहुंचने की अपनी उम्मीद को बरकरार रखना चाहेगी।
हालांकि आज के मैच में मुंबई की टीम की शुरुआत वैसी नहीं रही जिसके लिये वह जानी जाती है। पंजाब की टीम ने आज शानदार तरीके से गेंदबाजी की और तीसरे ही ओवर में कप्तान रोहित शर्मा को महज 9 रन के स्कोर पर आर्शदीप सिंह ने बोल्ड कर दिया। वहीं मोहम्मद शमी ने अगले ओवर में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आये सूर्यकुमार यादव को बिना खाता खोले वापस पवेलियन भेज दिया।
और पढ़ें: IPL 2020 में तीसरी बार हुआ सुपरओवर, जानें कैसा रहा रोमांच
सूर्यकुमार ने मुंबई के लिये पिछले 3 मैचों में शानदार बल्लेबाजी की थी लेकिन पंजाब की टीम ने आज के मैच में उन्हें खामोश रखा। पावरप्ले के आखिरी ओवर में अर्शदीप सिंह ने इशान किशन को भी अश्विन के हाथों कैच कराकर तीसरा झटका दिया। हालांकि दूसरे छोर पर खड़े क्विंटन डिकॉक ने स्कोर को आगे बढ़ाते रहने का काम किया और 3 चौके, 3 छक्के की मदद से आईपीएल में अपना 14वां अर्धशतक पूरा किया।
वहीं दूसरे छोर से क्रुणाल पांड्या ने भी शानदार बल्लेबाजी की और चौथे विकेट के लिये 58 रनों की साझेदारी की। इस बीच पंजाब के लिेये रवि बिश्नोई ने पांड्या का विकेट लेकर अपनी टीम की वापसी कराई, तो वहीं मोहम्मद शमी ने हार्दिक पांड्या का विकेट लेकर मुंबई को बैकफुट पर धकेल दिया।
और पढ़ें: SRH vs KKR: कभी मैच में हेलमेट पहनकर की थी अंपायरिंग, आज मैदान पर बने रॉकस्टार
14 ओवर की समाप्ति पर पंजाब की टीम मैच में आगे थी और मुंबई का स्कोर 4 विकेट खोकर 102 रन बनाये थे लेकिन कीरोन पोलार्ड और नाथन कुल्टर नाइल ने पारी को संभालने का काम किया और आखिरी के 6 ओवर्स में 74 रन जोड़े।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications