IPL 2021: पंजाब का हार्दिक पांड्या बन सकता है यह खिलाड़ी, स्कॉट स्टायरिस ने बताया कैसे
नई दिल्ली। भारत में इस समय इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का दूसरा लेग खेला जा रहा है, इस दौरान कई युवा अनकैप्ड खिलाड़ियों का जलवा देखने को मिला है। पिछले कुछ सालों में भारत ही नहीं दुनिया भर के युवा खिलाड़ियों के लिये आईपीएल एक ऐसा माध्यम बन चुका है जहां पर खिलाड़ी अपने प्रदर्शन के जरिये एक नया मुकाम हासिल करने के साथ ही नये-नये दांव पेंच सीखते नजर आते हैं। इस सीजन भी कई युवा खिलाड़ियों ने अपने टैलेंट से प्रभावित करने का काम किया, जिसको देखते हुए न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी स्कॉट स्टाइरिस ने पंजाब किंग्स के उस खिलाड़ी का नाम लिया है जो आने वाले समय में हार्दिक पांड्या जैसा बड़ा फिनिशर बन सकता है।
और पढ़ें: PBKS vs RCB: शॉन मार्श को पीछे छोड़ आगे निकले केएल राहुल, पंजाब के लिये बनाया बड़ा रिकॉर्ड
आईपीएल 2021 में पंजाब किंग्स की ओर से डेब्यू करने वाले शाहरुख खान की तारीफ करते हुए स्कॉट स्टॉयरिस ने कहा कि अगले 3-4 सीजन में शाहरुख खान पंजाब किंग्स के लिये वो फिनिशर बन सकते हैं जैसा कि मुंबई इंडियंस के लिये हार्दिक पांड्या बन चुके हैं।
और पढ़ें: PBKS vs RCB: अहमदाबाद में क्रिस गेल ने रचा इतिहास, 6 गेंदों में 5 चौके लगाकर नाम किया बड़ा रिकॉर्ड

पंजाब के हार्दिक पांड्या बन सकते हैं शाहरुख खान
शाहरुख खान ने पंजाब किंग्स की ओर से खेलते हुए इस सीजन अब तक 6 पारियों में सिर्फ 103 रन बनाने का काम किया है हालांकि उनका स्ट्राइक रेट लगभग 136 का देखने को मिला है। पंजाब किंग्स की टीम ने शाहरुख खान को इस सीजन 5.2 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ने का काम किया, जिसके बाद उन्होंने 6 *, 47, 15 *, 22, 13 और शून्य रन बनाने का काम किया।
पंजाब की ओर से भले ही शाहरुख खान ने इस सीजन कोई बड़ी पारी नहीं खेली है लेकिन अपनी पारी के दौरान यह साफ किया है कि वो टीम के लिये अच्छे फिनिशर बनने की काबिलियत रखते हैं।

3-4 सीजन में बन सकते हैं अच्छे फिनिशर
स्कॉट स्टॉयरिस का मानना है कि पंजाब किंग्स का यह युवा बल्लेबाज थोड़ा समय जरूर ले सकता है लेकिन वो बड़ा फिनिशर बन सकता है।
उन्होंने कहा,'शाहरुख खान 3-4 सीजन ले सकते हैं लेकिन पंजाब किंग्स के लिये हार्दिक पांड्या जैसे बड़े फिनिशर बन सकते हैं। इसके लिये उन्हें हार्दिक पांड्या को अपना रोल बनाना होगा और उन्हें फॉलो करते हुए फिनिशर बनने की ओर बढ़ना होगा। मुझे लगता है कि उनके कंधों पर काफी दबाव है, ऐसे में पंजाब के मैनेजमेंट को उन्हें खुलकर खेलने देना होगा और विकसित होने देना होगा। हर खिलाड़ी के विकसित होने की गति अलग होती है, उन्हें 2-4 सीजन लग सकते हैं।'

घरेलू क्रिकेट में दम दिखा चुके हैं शाहरुख खान
स्कॉट स्टायरिस ने शाहरुख खान के घरेलू क्रिकेट करियर की तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें पहले भी तमिलनाडू प्रीमियर लीग (टीएनपीएल) में खेलते हुए देखा है जहां पर कॉमेंट्री करने का मौका मिला था। इस दौरान उन्हें लीग में दमदार शॉटस खेलते हुए देखा था। उन्होंने तमिलनाडु के लिये खेलते हुए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी यह प्रदर्शन जारी रखा जिसके चलते आईपीएल में मौका मिला।
गौरतलब है कि हाल ही में डॉमिनिक कॉर्क ने भारतीय घरेलू क्रिकेट की तारीफ करते हुए कहा था कि जिन क्रिकेटर्स का अपने खेल के दौरान विकास न हो रहा हो वो भारत जाकर खेल सकते हैं। इन खिलाड़ियों को स्थानीय लीग में खेलने से फायदा होगा तो वहीं प्रसारण होने से दबाव भी बनेगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications