IND vs ENG: कचरा है ईसीबी की रोटेशन पॉलिसी, इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने जमकर लताड़ा
नई दिल्ली। इंग्लैंड और भारत के बीच 4 अगस्त से खेली जाने वाली 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज होने में अभी भी एक महीने का समय बाकी है लेकिन दिग्गजों और फैन्स के बीच अभी से इसको लेकर चर्चा शुरू हो गई है। हाल ही में इंग्लिश टीम के कप्तान जो रूट ने ईसीबी की रोटेशन पॉलिसी पर सवाल उठाते हुए कहा था कि उन्हें उम्मीद है कि बोर्ड इस बार यह लगती नहीं दोहरायेगा। वहीं इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान इयान बॉथम ने भी ईसीबी की रोटेशन पॉलिसी पर सवाल उठाते हुए सरासर कचरा बताया है।
उल्लेखनीय है कि भारत में आकर विराट सेना के खिलाफ खेली गई 4 मैचों की टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड की टीम को पहले मैच में जीत के बावजूद इस पॉलिसी के तहत बदलाव करना पड़ा और नतीजन उसे 1-3 से हार मिली। इतना ही नहीं न्यूजीलैंड के खिलाफ घर पर खेली गई 2 मैचों की सीरीज में भी उसे 1-0 से हार का सामना करना पड़ा। इसी का जिक्र करते हुए इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने ईसीबी के थिंक टैंक की जमकर आलोचना की है।
और पढ़ें: IND vs ENG: पृथ्वी शॉ को पुजारा का रिप्लेसमेंट बताने पर भड़के सलमान बट, जानें क्या कहा
डेली मेल में लिखे अपने कॉलम में उन्होंने लिखा,'मुझे लगता है कि रोटेश पॉलिसी हमारी सबसे बड़ी गलती है, जिसके चलते हम सीरीज के दौरान सही खिलाड़ियों का चयन करने में नाकाम हो रहे हैं। ईसीबी की यह नीति सिर्फ कचरा है। जब मैं क्रिकेट खेलता था अगर यह नीति उस वक्त होती और कोई मुझसे मेरे अच्छे प्रदर्शन के बावजूद आकर कहता कि अब तुम आराम करो तो यह मुझे कभी भी पसंद नहीं आता। और वैसे भी उस नीति का क्या फायदा जिसके चलते आप अपनी बेस्ट टीम नहीं खिला सकते और मैच हार रहे हों।'
बॉथम से पहले जो रूट ने भी रोटेशन पॉलिसी पर बात करते हुए कहा था कि समय आ गया है कि इंग्लैंड की टीम को भारत के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज और एशेज में जीत हासिल करनी है तो आराम और रोटेशन को पीछे छोड़ना होगा। मुझे उम्मीद है कि इन दोनों टीमों के खिलाफ अपनी बेस्ट टीम के साथ उतरेंगे।
और पढ़ें: अफगानिस्तान से भी गई गुजरी है श्रीलंका की टीम, राणातुंगा के बयान पर आकाश चोपड़ा की दो टूक
गौरतलब है कि पिछले कुछ समय में इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड और टीम मैनेजमेंट को अपनी रोटेशन पॉलिसी के चलते पूर्व खिलाड़ियों से जमकर आलोचना सुननी पड़ी है। आपको बता दें कि इस नीति की आलोचना करने वालों में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन और एलिस्टर कुक भी शामिल है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
