IND vs NZ: शुभमन गिल को बोल्ड कर काइल जैमिसन ने रचा इतिहास, तोड़ा शेन बॉन्ड का रिकॉर्ड
नई दिल्ली। आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप 2021-23 के तहत खेली जा रही भारत और न्यूजीलैंड की टेस्ट सीरीज का पहला मैच कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में आयोजित किया जा रहा है। यह भारत के लिये इस टूर्नामेंट की पहली घरेलू सीरीज है। भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल की है लेकिन सीरीज का आखिरी मैच अगले साल तक के लिये स्थगित हो जाने की वजह से नतीजा नहीं निकल सका है। ऐसे में भारतीय टीम जब कीवी टीम के खिलाफ खेलने उतरी है तो टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल की हार का बदला लेने पर निगाहें जमी हुई है।
और पढ़ें: IPL 2022 के मेगा ऑक्शन से पहले पंजाब किंग्स के खेमे से बड़ी खबर, रिटेन लिस्ट को लेकर बड़ा दावा
टीम के कई सीनियर खिलाड़ियों की गैर मौजूदगी में भारतीय टीम की कमान अजिंक्य रहाणे के पास है और तीसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद मैच में पिछड़ रही भारतीय टीम ने एक बार फिर से वापसी कर ली है। दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने 63 रनों की बढ़त हासिल कर ली है, जबकि दूसरी पारी में एक विकेट खोकर 14 रन बना लिये हैं।
और पढ़ें: IPL 2022: सीएसके ने 3 सालों के लिये धोनी को किया रिटेन, केएल राहुल संभालेंगे इस टीम की कमान

शुबमन गिल को बोल्ड कर रचा इतिहास
भारतीय टीम के लिये पहली पारी में अर्धशतक लगाने वाले शुभमन गिल दूसरी पारी में कुछ नहीं कर सके और सिर्फ 3 गेंदों में 1 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गये। कीवी टीम के लिये काइनल जैमिसन ने मैच की दोनों पारियों में शुभमन गिल का विकेट हासिल किया और पहली पारी की तरह दूसरी पारी में भी बोल्ड मारकर वापस पवेलियन भेजा। शुभमन गिल का विकेट लेने के साथ ही काइल जैमिसन ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 50 विकेट भी पूरे करते हुए कई सारे बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिये हैं।
शुभमन गिल को बोल्ड करते ही काइल जैमिसन ने न्यूजीलैंड के लिये टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 50 विकेट हासिल करने वाले गेंदबाज का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। शुभमन गिल ने यह रिकॉर्ड अपने 9वें मैच में पूरा किया और कीवी टीम के महान गेंदबाज शेन बॉन्ड का रिकॉर्ड तोड़ दिया। शेन बॉन्ड ने यह कारनामा 12 मैचों में पूरा किया था। सबसे कम समय लेने वाले गेंदबाजों के हिसाब से भी काइल जैमिसन इस लिस्ट में टॉप पर पहुंच गये हैं। जहां पर शेन बॉन्ड ने यह कारनामा 3 साल 266 दिन में किया था तो वहीं पर काइल जैमिसन ने 1 साल 280 दिन में पूरा किया है।

ब्रेट ली की फेहरिस्त में हुए शामिल
टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 50 विकेट हासिल करने वाले खिलाड़ियों की बात की जाये तो इसमें ऑस्ट्रेलिया के चार्ली टर्नर (6 टेस्ट) का नाम सबसे ऊपर आता है, जबकि 7 टेस्ट मैचों में यह कारनामा कर साउथ अफ्रीका के वरनैन फिलैंडर और इंग्लैंड के टॉम रिचर्डसन दूसरे पायदान पर संयुक्त रूप से काबिज हैं। वेस्टइंडीज के एल्फ वैलेंटाइन और ऑस्ट्रेलिया के फेड्रिक स्पॉफोर्थ, रॉडनी हॉग, टेरी एल्डरमन ने 8 टेस्ट मैचों में 50 विकेट हासिल कर तीसरे पायदान पर संयुक्त रूप से कब्जा जमाया है। वहीं पर काइल जैमिसन चौथे पायदान पर शामिल उन गेंदबाजों की लिस्ट में शुमार हो गये हैं जिन्होंने 9 मैचों में 50 विकेट पूरे किये हैं। इसमें इंग्लैंड के बॉबी पील, सिडनी बार्न्स,मॉरिस टेट,फ्रैंक टायसन, ऑस्ट्रेलिया के आर्थर मैली, जॉन जेम्स फेरिस, स्टुअर्ट मैक्गिल, साउथ अफ्रीका के पीटर मैक्लेन पॉलक, वेस्टइंडीज के एंडी रॉबर्टस, कॉलिन क्रॉफ्ट, भारत के रविचंद्रन अश्विन और पाकिस्तािन के यासिर शाह का नाम शामिल है।
इसके साथ ही काइल जैमिसन 20वीं सदी के बाद से सबसे कम गेंदों में 50 टेस्ट विकेट पूरा करने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में भी शामिल हो गये हैं। इस लिस्ट में साउथ अफ्रीका के वरनैन फिलेंडर (1240 गेंद), ऑस्ट्रेलिया के ब्रेट ली (1844 गेंद), काइल जैमिसन (1865 गेंद), इंग्लैंड के फ्रैंक टायसन (1880 गेंद) और न्यूजीलैंड के शेन बॉन्ड (1943 गेंद) का नाम शामिल है।

अक्षर-अश्विन ने करायी भारतीय टीम की वापसी
कानपुर में खेले जा रहे इस टेस्ट मैच का दूसरा दिन पूरी तरह से कीवी टीम के नाम रहा था जिसके तीनों सेशन में न्यूजीलैंड की टीम ने डोमिनेट किया। 345 रनों का पीछा करते हुए कीवी टीम ने दूसरे दिन के अंत तक बिना कोई विकेट खोये 129 रन बना लिये थे, ऐसे में जब 3 तीसरे दिन का खेल शुरू हुआ तो भारत को विकेट की तलाश थी। भारतीय टीम को 151 रन के स्कोर पर पहला विकेट हासिल हुआ, जिसके बाद गेंदबाजों ने टीम की वापसी कराते हुए 296 रन के स्कोर पर पूरी कीवी टीम को समेट दिया। भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के आखिरी 9 विकेट हासिल करने मे महज 99 रनों का समय लिया। भारत के लिये अक्षर पटेल ने एक बार फिर से 5 विकेट हॉल लेकर इतिहास रचा तो वहीं पर रविचंद्रन अश्विन ने 3 विकेट अपने नाम किये। जडेजा और उमेश यादव के खाते में एक-एक विकेट आया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications