Video: जब गुस्से में श्रीलंकाई ड्रेसिंग रूम में घुस गये थे सौरव गांगुली, था बैन होने का खतरा
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट इतिहास में हर कप्तान अपने अलग अंदाज के लिये जाना जाता है लेकिन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के मौजूदा अध्यक्ष और टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को हमेशा अपनी टीम के लिये सबसे आगे खड़ा होने वाले कप्तान के रूप में जाना जाता है। सौरव गांगुली उन आक्रामक कप्तानों में शुमार हैं जो कि टीम के लिये विरोधी टीम से भिड़ने में कोई परहेज नहीं करते।
और पढ़ें: गौतम गंभीर को याद आये धोनी के साथ बिताये पुराने दिन, बताया कैसे महीने भर रूम किया था शेयर
ऐसे ही किस्से को श्रीलंका क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा ने याद किया है जब मैदान पर हुई बहस को लेकर भारतीय कप्तान मैच के बाद श्रीलंकाई ड्रेसिंग रूम में घुस आये थे। उल्लेखनीय है कि सौरव गांगुली को भारतीय टीम को आक्रामक बनाने का श्रेय जाता है जिसके कई किस्से भी फैन्स के बीच मशहूर हैं।
और पढ़ें: Viral Video: सहवाग ने पोस्ट किया सेना के जवान का वीडियो, हर भारतीय हो जायेगा भावुक

कुमार संगकारा ने याद किया 18 साल पुराना किस्सा
स्टार स्पोर्टस के शो क्रिकेट कनेक्टेड में शिरकत करते हुए कुमार संगकारा ने साल 2002 में खेली गई चैम्पियंस ट्रॉफी को याद किया जिसमें मैच के दौरान कप्तान सौरव गांगुली और श्रीलंकाई बल्लेबाज रसेल अर्नाल्ड के बीच मैदान पर विवाद देखने को मिला था जिसके बाद दादा श्रीलंका के ड्रेसिंग रूम में अर्नाल्ड को समझाने पहुंच गए थे।
दरअसल चैम्पियंस ट्रॉफी 2002 के फाइनल मुकाबले में भारत और श्रीलंका की टीमें एक दूसरे का सामना कर रही थी तो उस वक्त रसेल लगातार पिच के डेंजर एरिया में दौड़ लगाते नजर आ रहे थे, जिसको लेकर अंपायर ने उन्हें चेतावनी भी दी लेकिन वो अपनी हरकत से बाज नहीं आ रहे थे।

सौरव गांगुली को आया था जबरदस्त गुस्सा
रसेल की हरकत पर भारतीय कप्तान सौरव गांगुली को गुस्सा आ गया और उन्होंने अर्नाल्ड को ऐसा न करने के लिए कहा। हालांकि वह माने नहीं तो मैच के बाद सौरव गांगुली श्रीलंका के ड्रेसिंग रूम में पहुंचे और उन्हें समझाया कि वह ऐसी हरकतें करने से बचे जिससे मैदान दिक्कतें खड़ी हों। स्टार स्पोर्टस के शो क्रिकेट कनेक्टेड में बात करते हुए कुमार संगकारा ने कहा कि उन्हें यह मैच अच्छे से याद है।
उन्होंने कहा,' मुझे वह घटना अच्छे से याद है। मैच के बाद सौरव गांगुली ड्रेसिंग रूम में आये थे और रसेल को समझाया कि अगर वह ऐसी हरकतें करेंगे तो उन्हीं के लिये मुसीबत खड़ी होंगी। अगर विवाद ज्यादा लंबा खिंचता है तो उन पर बैन भी लग सकता था। हमने उनसे कहा कि इस बारे में परेशान होने की जरूरत नहीं है और इस बात को बड़ा मुद्दा नहीं बनाएंगे और सब सही हो जाएगा।'
|
अर्नाल्ड ने गांगुली को जन्मदिन पर दी थी बधाई
गौरतलब है कि रसेल अर्नाल्ड ने हाल ही में सौरव गांगुली के जन्मदिन ( 8 जुलाई) पर इस घटना का वीडियो शेयर करते हुए जन्मदिन की बधाई दी थी। इस वीडियो को शेयर करते हुए अर्नाल्ड ने अपने ट्विटर पर लिखा था, मैदान पर सबसे जुनूनी खिलाड़ी जो विरोधी टीम को एक इंच पर भी अपने ऊपर हावी नहीं होने देते। यादों के झरोखे से मैदान पर बिताया यह लम्हा मेरे लिये यादगार है, दादा को जन्मदिन की बधाई।
आपको बता दें कि भारत और श्रीलंका के बीच चैम्पियंस ट्रॉफी का यह खिताबी मुकाबला बारिश के चलते धुल गया था और दोनों टीमों को संयुक्त रूप से विजेता घोषित किया गया था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
