IPL 2021 के बचे हुए मैचों की मेजबानी करना चाहती है इंग्लिश काउंटी, ईसीबी को लिखा लेटर
नई दिल्ली। दुनिया की सबसे मशहूर क्रिकेट टी20 लीग आईपीएल के 14वें सीजन को कोरोना वायरस के विस्फोट के बाद बीच में ही रोकना पड़ा जिसके बाद से इसके बचे हुए मैचों को दोबारा आयोजित किये जाने के लिये भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) नई विंडो की तलाश कर रहा है। इस दौरान साफ है कि बीसीसीआई लीग के बचे हुए मैचों का आयोजन भारत के बजाय विदेश में ही करना चाह रहा है। वहीं मेजबानी की दावेदारी में जहां यूएई अभी भी पहली पसंद बना हुआ है तो वहीं पर इंग्लिश काउंटी क्रिकेट की चार प्रमुख टीमों ने इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड को लेटर लिखकर आईपीएल के बचे हुए मैचों का आयोजन करने की इच्छा जताई है।
इस फेहरिस्त में मिडलसेक्स, सर्रे, वारविकशर और लंकाशयर ने ईसीबी को लेटर लिख कर आईपीएल 2021 के बचे हुए मैचों के लिये 15 दिन की विंडो में लीग का आयोजन करने की बात कही है। उल्लेखनीय है कि बीसीसीआई ने मंगलवार को बायो सिक्योर बबल में कोरोना के कई मामले सामने आने के बाद लीग को अनिश्चितकाल के लिये स्थगित करने का फैसला लिया था।
और पढ़ें: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने महिला क्रिकेटर्स के लिये किया बड़ा ऐलान, अब पैरेंटिग को मिलेगा बढ़ावा
ईएसपीएन क्रिकइन्फो की रिपोर्ट के अनुसार इंग्लिश काउंटी की 4 टीमों ने लॉर्डस, ओवल, एडबस्टन और ओल्ड ट्रैफर्ड में आईपीएल के बचे हुए मैचों को सितंबर के दूसरे भाग में दो सप्ताह के अंदर आयोजित कराने का प्रस्ताव दिया है। रिपोर्ट के अनुसार अगले हफ्ते गुरुवार (13 मई) को आईसीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों के साथ होने वाली बैठक में बीसीसीआई और ईसीबी के अधिकारी इस पर बात कर सकते हैं।
गौरतलब है कि बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने आईपीएल 2021 के बचे हुए मैचों को दोबारा आयोजित कराने के लिये टी-20 विश्व कप से पहले वाली विंडो को सुझाया था। सौरव गांगुली के अनुसार अगर बोर्ड आईपीएल 2021 के बचे हुए मैच आयोजित कराने में नाकाम रहता है तो उसे तकरीबन 2500 करोड़ का नुकसान उठाना पड़ सकता है।
और पढ़ें: UAE के अलावा इन दो देशों में भी हो सकता है IPL 2021 के बचे हुए मैचों का आयोजन
उन्होंने कहा, 'आईपीएल को स्थगित किये हुए अभी एक ही दिन बीत है लेकिन इस दौरान हमें बहुत फेरबदल करने पड़े हैं। हम दूसरे क्रिकेट बोर्ड के साथ बात करने वाले हैं और इस टी-2० विश्व कप से पहले आईपीएल के लिए एक विंडो तैयार करने पर काम कर रहे हैं। इसमें कई चीजें शामिल हैं, जिस पर हम धीरे काम करना शुरू करेंगे। अगर हम आईपीएल के बचे हुए मैच नहीं करा पाते हैं तो अनुमान के अनुसार हमें 340 मिलियन डॉलर का नुकसान होगा।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
