Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

WTC फाइनल में जानें कौन है जीत का दावेदार, ICC मैचों में किसका पलड़ा रहा है भारी, देखें आंकड़े

नई दिल्ली। आईसीसी की ओर से पहली बार आयोजित की जा रही विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मैच में भारत और न्यूजीलैंड की टीमें भिड़ने को तैयार है, जिसका आयोजन साउथैम्पटन के मैदान पर 18 जून से 23 जून के बीच किया जायेगा। दोनों टीमें पिछले काफी समय से आईसीसी की कोई भी ट्रॉफी जीत पाने में नाकाम रही हैं, ऐसे में एक बात तो तय है कि सालों से चले आ रहे खिताबी सूखे का अंत एक टीम के लिये जरूर होगा।

और पढ़ें: WTC फाइनल में जानें किसका पलड़ा रहेगा भारी, साउथैमप्टन पर क्या है भारत-न्यूजीलैंड का रिकॉर्ड

जहां पर भारतीय टीम की बात करें तो उसने साल 2013 से लेकर अब तक कोई भी आईसीसी खिताब नहीं जीता है तो वहीं पर न्यूजीलैंड की टीम ने साल 2000 में अपना इकलौता आईसीसी खिताब जीतने का काम किया है, जिसके बाद से 2 दशक से ज्यादा का समय बीत जाने के बाद भी कीवी टीम कोई खिताब नहीं जीत सकी है। इस बीच भारत और न्यूजीलैंड की टीम के बीच कौन ज्यादा जीत का दावेदार है इसके लिये आइये एक नजर आंकड़ों पर डालते हैं।

और पढ़ें: WTC फाइनल के लिये पिच पर कचरा बिखेर के बल्लेबाजी कर रहे कीवी बल्लेबाज, जानें क्या है कारण

15 सालों में न्यूजीलैंड से एक बार भी नहीं जीता है भारत

15 सालों में न्यूजीलैंड से एक बार भी नहीं जीता है भारत

भारत और न्यूजीलैंड के बीच हमेशा से रोमांचक मैच देखने को मिलते हैं, हालांकि आईसीसी इवेंटस की बात करें तो कीवी टीम का पलड़ा भारत पर काफी भारी रहा है। दोनों टीमों के बीच आईसीसी के वनडे प्रारूप में अब तक 8 बार भिड़ंत हो चुकी है जिसमें से 5 बार कीवी टीम ने जीत हासिल की है तो वहीं पर भारतीय टीम को सिर्फ 3 बार ही जीत हासिल हुई है। वहीं एक बार मैच बारिश के चलते रद्द हो गया है। इतना ही नहीं टी20 प्रारूप में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड का 2 बार सामना किया है और दोनों बार ही उसे हार मिली है। भारतीय टीम ने आखिरी बार साल 2003 में कीवी टीम पर किसी आईसीसी इवेंट के दौरान जीत हासिल की थी, जिसके बाद कीवी टीम अब तक लगातार विजयी रही है।

ओवरऑल रिकॉर्ड में भारत का पलड़ा भारी

ओवरऑल रिकॉर्ड में भारत का पलड़ा भारी

वहीं ओवरऑल रिकॉर्ड की बात करें तो भारतीय टीम का पलड़ा कीवी टीम पर भारी नजर आता है। दोनों टीमों के बीच अब तक 107 वनडे मैच खेले जा चुके हैं जिसमें से 55 बार भारतीय टीम को जीत मिली है तो वहीं पर 46 बार कीवी टीम ने बाजी मारी है। दोनों टीमों के बीच 5 बार मैच बेनतीजा रहा है जबकि एक बार मैच टाई देखने को मिला है। वहीं टी20 प्रारूप की बात करें तो यहां पर दोनों टीमें बराबर नजर आती हैं। दोनों टीमों के बीच अब 17 मुकाबले खेले गये हैं जिसमें से 8 बार भारत ने तो 8 बार न्यूजीलैंड की टीम ने बाजी मारने का काम किया है। जबकि एक मैच बारिश के चलते बेनतीजा रहा है। वहीं पर टेस्ट प्रारूप में भी भारत का पलड़ा भारी रहा है।

टेस्ट प्रारूप में दोनों टीमों के बीच अब तक 59 मैच खेले गये हैं जिसमें से 21 बार भारत ने तो 12 बार कीवी टीम ने बाजी मारने का काम किया है। इस दौरान 26 मैच ड्रॉ रहे हैं। ऐसे में भारतीय टीम जीत की प्रबल दावेदार नजर आती है।

आखिरी भिड़ंत में कीवी टीम ने भारत का किया था सूपड़ा साफ

आखिरी भिड़ंत में कीवी टीम ने भारत का किया था सूपड़ा साफ

आखिरी बार दोनों टीमों के बीच हुई भिड़ंत की बात करें तो भारतीय टीम न्यूजीलैंड दौरे पर थी जहां पर उसने दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली थी। कीवी टीम ने भारतीय टीम को इस सीरीज में 2-0 से मात देकर उसक सूपड़ा साफ किया था। हेंग्ले ओवल में खेले गये आखिरी मैच में कीवी टीम ने भारत को बुरी तरह से हराने का काम किया था और मैच सिर्फ 3 दिन में ही खत्म हो गया था। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 242 रनों का स्कोर खड़ा किया था जवाब में कीवी टीम 235 रन ही बना पाई थी, हालांकि दूसरी पारी में भारतीय बल्लेबाजी बुरी तरह लड़खड़ा गई और 124 रन पर ऑल आउट हो गई। 132 रन के टारगेट का पीछा करते हुए कीवी टीम ने सिर्फ 3 विकेट खोये और 7 विकेट से जीत हासिल की।

Story first published: Saturday, May 15, 2021, 16:01 [IST]
Other articles published on May 15, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+