IND vs PAK: पाकिस्तान ने बदल दिया टी20 विश्वकप का इतिहास, भारत को पहली बार 10 विकेट से मिली मात
नई दिल्ली। यूएई में खेले जा रहे टी20 विश्वकप में दुनिया भर की 12 टीमें खिताब जीतने के साथ एक दूसरे के साथ भिड़ती नजर आ रही हैं। इसी फेहरिस्त में रविवार को दुबई के मैदान पर भारत और पाकिस्तान की टीम के बीच महामुकाबला खेला गया, जिसमें बाबर आजम की कप्तानी वाली टीम ने इतिहास बदलते हुए टी20 विश्वकप में पहली बार भारत के खिलाफ जीत हासिल की। पाकिस्तान की टीम ने इस मैच में शुरू से ही दबदबा बरकरार रखा और एक बार भी मैच में भारतीय टीम को वापसी नहीं करने दी। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम निर्धारित 20 ओवर्स में 7 विकेट खोकर सिर्फ 151 रन का ही स्कोर खड़ा कर सकी, जिसके जवाब में पाकिस्तान की टीम ने 10 विकेट से रौंद कर जीत हासिल की।
और पढ़ें: IND vs PAK: शाहीन अफरीदी ने खोला भारत की कमर तोड़ने का राज, बताया किस प्लान के तहत मिली विकेट
पाकिस्तान के लिये कप्तान बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ने अपने-अपने अर्धशतक पूरे कर पहले विकेट के लिये 152 रनों की नाबाद साझेदारी की और 18वें ओवर में ही पाकिस्तान के लिये मैच जीत लिया। पाकिस्तान की टीम ने टी20 विश्वकप में इससे पहले 5 बार भारत का सामना किया था, जिसमें उसे एक बार भी जीत नहीं मिल सकी थी।
और पढ़ें: IND vs PAK: तो क्या गलत अंपायरिंग का शिकार हुए केएल राहुल, थर्ड अंपायर ने क्यों नहीं दी नो बॉल

पहली बार भारत को मिली 10 विकेट से जीत
पाकिस्तान की टीम के लिये कप्तान बाबर आजम ने 68 रनों की पारी खेली तो वहीं पर मोहम्मद रिजवान ने 79 रनों की नाबाद पारी खेलकर भारत के खिलाफ टी20 क्रिकेट में पहले विकेट के लिये सबसे बड़ी साझेदारी करने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ ही पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने न सिर्फ भारत के खिलाफ टी20 विश्वकप की पहली जीत हासिल की बल्कि भारत के खिलाफ टी20 क्रिकेट में 10 विकेट से जीत हासिल करने वाली पहली टीम भी बन गई। टी20 क्रिकेट में भारत को आजतक किसी भी टीम ने 10 विकेट से मात नहीं दी लेकिन पाकिस्तान ने यह काम करके दिखाया।

29 साल बाद पहली बार पाकिस्तान को मिली विश्वकप में जीत
पाकिस्तान के लिये मैच जिताऊ पारी खेलने वाले मोहम्मद रिजवान (79) और बाबर आजम (68) ने भारत के खिलाफ टी20 प्रारूप में पहले विकेट के लिये सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। टी20 क्रिकेट में यह पहला मौका है जब भारत के खिलाफ किसी सलामी जोड़ी ने 150 रन बनाने का काम किया है। इससे पहले सबसे ज्यादा साझेदारी का रिकॉर्ड डेविड वॉर्नर और एरॉन फिंच के नाम था जिन्होंने 133 रनों की साझेदारी की थी। इस जीत के साथ ही बाबर आजम पाकिस्तान के लिये विश्वकप में भारत के खिलाफ मैच जीतने वाले पहले कप्तान बन गये हैं। पाकिस्तान के लिये यह जीत 29 साल बाद आयी है जिसके लिये वसीम अकरम (1992), आमिर सोहेल (1996), वसीम अकरम (1999), वकार यूनिस (2003), शोएब मलिक (2007), शाहिद अफरीदी (2011), मोहम्मद हाफिज (2012, 2014), मिस्बाह उल हक (2015), शाहिद अफरीदी (2016) और सरफराज अहमद (2019) को हार का सामना करना पड़ा।

विकेट को तरसते रहे भारतीय गेंदबाज
इसके चलते पाकिस्तान की टीम पर काफी दबाव था, हालांकि बाबर आजम की टीम बेहतर तैयारी के साथ उतरी और पहले गेंदबाजी में भारतीय बल्लेबाजों को रन नहीं बनाने दिया और फिर गेंदबाजी में भारतीय गेंदबाजों को विकेट नहीं दी। भारतीय खिलाड़ियों की बात करें तो इस मैच में कप्तान विराट कोहली (57) और ऋषभ पंत (39) को छोड़कर कोई बल्लेबाज पाकिस्तानी गेंदबाजों के सवाल का जवाब नहीं दे सका।
वहीं पर गेंदबाजी में न तो वरुण चक्रवर्ती की गेंद में कोई मिस्ट्री नजर आयी और न ही जसप्रीत बुमराह की खतरनाक यॉर्कर काम नजर आयी। भुवनेश्वर कुमार की खराब गेंदबाजी जारी रही, तो मोहम्मद शमी का रन लुटाना जारी रहा। रविंद्र जडेजा भी विकेट निकालने में नाकामयाब रहे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications