इरफान पठान ने राजस्थान रॉयल्स को दिया IPL 2021 में जीत का मंत्र, जानें क्या कहा
IPL 2021 Irfan Pathan gave success Mantra to Rajasthan Royals How they can win their 2nd Title: नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का आगाज होने में कुछ ही दिनों का समय बाकी रह गया है और सभी टीमें इस दौरान अपनी-अपनी रणनीति तैयार करने में जुटी हुई हैं कि कैसे आईपीएल 2021 की ट्रॉफी अपने नाम की जा सके। आईपीएल के ओपनिंग सीजन में खिताब जीतने वाली राजस्थान रॉयल्स की टीम भी 13 साल से जारी इस इंतजार को खत्म कर अपना दूसरा खिताब जीतने उतरेगी। इसके लिये उसने इस बार अपनी टीम में काफी बदलाव करते हुए टीम की कमान युवा विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को दी है जिन्हें राजस्थान का छठा कप्तान बनाया गया है। उल्लेखनीय है कि राजस्थान की टीम साल 2008 के बाद से लेकर अब तक एक बार भी फाइनल तक पहुंच नहीं सकी है।
आईपीएल 2021 के लिये राजस्थान रॉयल्स की टीम काफी संतुलित नजर आ रही है जिसके कारण उसे खिताब जीतने का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। इस बीच भारतीय टीम के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी इरफान पठान ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर राजस्थान की टीम को आईपीएल 2021 में जीत का मंत्र दिया है।
और पढ़ें: SA vs PAK: स्टंप पर जाकर लगी शादाब खान की गेंद, फिर भी नहीं मिला डिकॉक का विकेट, जाने क्यों
रिपोर्ट के अनुसार राजस्थान की टीम इस साल जोस बटलर और बेन स्टोक्स से पारी का आगाज करा सकती है, हालांकि इरफान पठान राजस्थान रॉयल्स की इस रणनीति से सहमत नजर नहीं आ रहे हैं। पठान का मानना है कि बटलर या स्टोक्स में से किसी एक खिलाड़ी को मध्यक्रम में आकर खेलना चाहिये।
उन्होंने कहा,'राजस्थान की टीम को अगर आईपीएल 2021 में पिछली गलतियों को सुधार कर खिताब जीतना है तो उसे बटलर और स्टोक्स में से किसी एक खिलाड़ी को ओपनिंग और दूसरे को मध्यक्रम में बैटिंग के लिये भेजना चाहिये। अगर यह दोनों ही बल्लेबाज ओपनिंग करेंगे तो मध्यक्रम में रियान पराग, शिवम दुबे और राहुल तेवतिया जैसे खिलाड़ियों पर मैच फिनिश करने का दबाव ज्यादा हो जायेगा। भले ही तेवतिया का पिछला सीजन बेहद शानदार रहा हो लेकिन नये सीजन में उनके लिये ज्यादा चुनौतियां होंगी। मैं आशा करता हूं कि वो उन चुनौतियों का पार कर लेंगे लेकिन फिर भी मैं मध्य क्रम में एक ऐसा बल्लेबाज चाहूंगा जो कि एंकर की भूमिका निभा सके।'
और पढ़ें: 5 भारतीय खिलाड़ी जिनका IPL 2021 में खराब प्रदर्शन खत्म कर सकता है करियर
आपको बता दें कि संजू सैमसन को टीम की कमान दी गई है, जबकि टीम के लिये बेन स्टोक्स, जोस बटलर और डेविड मिलर शानदार फॉर्म में हैं। ऐसे में सैमसन के सामने सही प्लेइंग 11 के साथ-साथ मजबूत मध्यक्रम उतारने का चैलेंज होगा। वहीं शुरु के कुछ मैचों में जोफ्रा आर्चर के न रहने से क्रिस मॉरिस पर अतिरिक्त भार देखने को मिल सकता है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
