Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL 2020: क्या फाइनल मैच में खेल सकेंगे ट्रेंट बोल्ट, जानें कैसी है चोट

IPL 2020
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का फाइनल मैच बुधवार को दुबई के मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस की टीम के बीच खेला जायेगा। जहां मुंबई की टीम के पास अपना 5वां खिताब जीतने का मौका है तो वहीं 13 साल में पहली बार आईपीएल के फाइनल मैच में पहुंची दिल्ली कैपिटल्स की टीम इस लंबे इंतजार को गंवाना नहीं चाहेगी और पहली बार चैम्पियन बनना चाहेगी। हालांकि इस सीजन अब तक दोनों टीमों के बीच 3 बार भिड़ंत हो चुकी है और हर बार मुंबई की टीम का पलड़ा भारी नजर आया और उसने एक तरफा अंदाज में दिल्ली को मात देने का काम किया।

मुंबई इंडियंस की जीत की पटरी पर बरकरार रखने में उसके तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट ने अहम भूमिका निभाई और अब तक खेले गये 15 मैचों में इस जोड़ी ने 49 विकेट हासिल किये। आईपीएल के पहले प्लेऑफ में भी इस जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दिल्ली के खिलाफ 6 विकेट चटकाने का काम किया था।

और पढ़ें: IPL 2020: रोहित शर्मा ने बताया आखिर हार्दिक पांड्या से क्यों नहीं करा रहे गेंदबाजी

दिल्ली के खिलाफ इस मैच में बोल्ट ने पहले ही ओवर में 2 विकेट हासिल किये थे, जिसके बाद वह सिर्फ 2 ओवर ही गेंदबाजी कर सके थे और 14वें ओवर में ग्रोइन की चोट के चलते मैदान से बाहर चले गये थे। जिसके बाद यह सवाल लगातार उठ रहा था कि क्या यह खिलाड़ी मुंबई के लिये फाइनल मैच में वापसी करेगा।

फैन्स के इस सवाल का जवाब मुंबई इंडियंस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर करते हुए दिया है जिसमें ट्रेंट बोल्ट नेट्स पर गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं। इससे साफ है कि बोल्ट मुंबई के लिये फाइनल मैच में उपलब्ध होने वाले हैं। हालांकि टीम मैनेजमेंट ने इसको लेकर अभी तक कोई भी आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

और पढ़ें: IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया दौरे से बाहर हो सकते हैं 'मिस्ट्री स्पिनर' वरुण चक्रवर्ती, जानें क्यों

गौरतलब है कि पहले क्वालिफायर में मुंबई की टीम ने दिल्ली के खिलाफ 57 रनों से जीत हासिल की थी और इस सीजन 3 बार दिल्ली की टीम को एक तरफा अंदाज में हराने का काम किया था। मुंबई के लिये बुमराह-बोल्ट की जोड़ी ने धमाल मचाने का काम किया है।

आपको बता दें कि मुंबई के लिये ट्रेंट बोल्ट ने प्लेऑफ में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने का काम किया है तो बुमराह ने टीम को जब भी जरूरत हुई तब विकेट दिलाने का काम किया है। ऐसे में 5वें खिताब के लिये इस खिलाड़ी का टीम में लौटना बड़ी खुशखबरी से कम नहीं है।

Story first published: Monday, November 9, 2020, 22:28 [IST]
Other articles published on Nov 9, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+