जब लाइव मैच के दौरान मैदान पर टेंट लगाकर कैंपिंग करने लगा दर्शक, विराट सेना के साथ लॉर्डस में की थी घुसपैठ
नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच लॉर्डस के मैदान पर खेला गया जहां पर फैन्स को न सिर्फ खिलाड़ियों के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला बल्कि कोरोना महामारी के बाद पहली बार फुल कैपेसिटी के साथ लॉर्डस में लौटने वाले दर्शकों की ओर से भी कुछ न कुछ चीजें देखने को मिली। इस दौरान जहां मैच के तीसरे दिन इंग्लैंड के दर्शकों ने भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल पर वाइन कॉर्क से वार कर खेल को अपमानित किया तो वहीं पर लंच के बाद एक स्थानीय दर्शक भारतीय टीम की जर्सी में खुद को भारतीय खिलाड़ी बताता हुआ घुस आया।
और पढ़ें: दुनिया के सबसे बड़े महिला MMA टूर्नामेंट में उतरेंगी ऋतु फोगाट, चीनी फाइटर से मिलेगी टक्कर
जार्वो 69 की जर्सी पहने इस दर्शक के मैदान पर घुसने का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हुआ, हालांकि आपको यह जानकर हैरानी होगी कि यह क्रिकेट पहले से ही इंटरनेट की काफी मशहूर हस्ती है। यह पहली बार नहीं है जब इस दर्शक ने लाइव मैच के दौरान मैदान पर घुसपैठ की है, हालांकि इनके मैदान पर घुसने के तरीके हर बार अलग-अलग होते हैं।
और पढ़ें: IND vs ENG: लॉर्डस की जीत के बाद रहाणे ने आलोचकों को दिया करारा जवाब, फेसबुक पर डाली पोस्ट
जब मैदान पर टेंट लगा बैठे थे जार्विस
इस दर्शक का पूरा नाम डैनियल जार्विस है और वह पहले भी मैदान पर घुसपैठ करते नजर आये हैं। सोशल मीडिया पर उनका एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह न सिर्फ लाइव मैच के दौरान मैदान पर घुसपैठ करते हैं बल्कि मैदान के बीचों बीच एक रेडी टू मूव टेंट लगा कर कैंपिंग करने लग जाते हैं। इतना ही नहीं उनके टेंट पर ट्रेसपास (जब आप बिना अनुमति के किसी दूसरे की सरहद में दाखिल हों) भी लिखा हुआ साफ नजर आ रहा है। उनके इस कारनामे पर जैसे ही अधिकारियों की नजर पड़ती है उन्हें तुरंत मैदान से टेंट समेत बाहर निकाला जाता है।
उनके मैदान पर घुसपैठ करने की इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चूके और कई हजार लोगों ने पसंद करते हुए कमेंट किया है वह सबसे शानदार तरीके से जीवन जी रहे हैं।

लॉर्डस के मैदान पर भी की घुसपैठ
उल्लेखनीय है कि भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्डस के मैदान पर खेले गये दूसरे टेस्ट मैच में जार्विस ने न सिर्फ भारतीय टीम के साथ मैदान पर एंट्री की बल्कि वहां पर पहुंचते ही भारतीय खिलाड़ियों को फील्डिंग में कहां खड़ा होना है उसका निर्देश भी देने लगे। जार्वो की इस हरकत पर हरफनमौला खिलाड़ी रविंद्र जडेजा और तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज हैरान रह गये और जैसे ही सुरक्षा अधिकारियों ने उन्हें बाहर करने की कोशिश की तो जार्वो ने अपनी जर्सी की ओर इशारा करते हुए जताया कि वो भारतीय टीम का हिस्सा हैं। हालांकि अंत में सुरक्षा कर्मियों ने इस दर्शक को मैदान से बाहर कर दिया।
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइक एथर्टन जो कि उस समय कॉमेंट्री कर रहे थे ने इस घटना पर कहा,'एक अजनबी व्यक्ति ने भारतीय टीम की जर्सी पहनकर उन्हीं के साथ मैदान पर एंट्री कर ली है और वह इस तरह से खड़ा है जैसे कि वह इस मैच का हिस्सा बनने वाला है। मैदान से बाहर होने के बाद जार्विस ने ट्विटर पर तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि उन्हें गर्व है कि वो भारत के लिये खेलने वाले पहले गोरे (इंग्लिश) खिलाड़ी हैं।

भारतीय टीम के झबरा फैन हैं जार्विस
गौरतलब है कि जार्विस इस समय दुबई में कार्यरत हैं और हाल ही में भारतीय टीम के इस झबरा फैन ने बताया था कि अब वो फुल टाइम प्रोफेशनल प्रैंकस्टर के रूप में काम कर रहे हैं। इंटरनेट पर धमाल मचाने वाले बैड ग्रैंडपा के पीछे भी जार्विस का ही हाथ है जिसने ओलंपिक के डाइविंग गोल्ड के लिये ब्रिटिश पिनअप टॉम डेली को पीटने का प्रैंक किया था। इस प्रैंक ने इंटरनेट पर आग लगा दी थी और सोशल मीडिया पर रातोंरात वायरल हो गया था।
इसी बातचीत के दौरान जार्विस ने बताया था कि वो जल्द ही भारत के किसी मैदान पर अपनी पसंदीदा टीम को सपोर्ट करने के लिय उतरते नजर आयेंगे और वहां पर भी कोई अनोखा प्रैंक कर सकते हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications