For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

दुनिया के सबसे बड़े महिला MMA टूर्नामेंट में उतरेंगी ऋतु फोगाट, चीनी फाइटर से मिलेगी टक्कर

Ritu Phogat
Photo Credit: Press Release

नई दिल्ली। फ्रीस्टाइल रेसलिंग में भारत का नाम रोशन करने वाली महिला पहलवान ऋतु फोगाट पिछले कुछ सालों से मिक्सड मार्शल आर्टस में देश का नाम ऊंचा कर रही हैं। द इंडियन टाइग्रेस के नाम से मशहूर ऋतु फोगाट ने एमएमए में खेले गये अब तक के मैचों में अपने दांव से विपक्षी फाइटर को धूल चटाने का काम किया है, इस दौरान उन्हें इस साल मई में आयोजित किये वन दंगल टूर्नामेंट में बी गुयेन के खिलाफ मिली हार करियर की इकलौती पराजय है। जिसके बाद ऋतु फोगाट ने 30 जुलाई को खेले गये वन बैटलग्राउंड मुकाबले में जीत हासिल कर महिला एटमवेट वर्ल्ड ग्रांड प्री के क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली है।

दुनिया के सबसे बड़े महिला MMA टूर्नामेंट ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड ग्रां प्री में भारतीय मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स सुपरस्टार "द इंडियन टाइग्रेस" ऋतु फोगाट ने दूसरी बार जगह बनाई है। इस एमएमए इवेंट का आयोजन 3 सितंबर को किया जायेगा जिसके ONE: EMPOWER इवेंट के क्वार्टर फाइनल में ऋतु फोगाट का सामना चीन की अनुभवी फाइटर मेंग बो से होगा।

और पढ़ें: IPL 2021: क्या 2 साल बाद स्टेडियम में होगी दर्शकों की वापसी, BCCI ने दिया जवाब

इस इवेंट की सबसे खास बात ये है कि इसमें सिर्फ महिला फाइटर्स ही हिस्सा ले रही हैं। महिला फाइटरों से सजे इवेंट में कुल मिलाकर 9 मैच होंगे, जिसमें से 6 मैच मेन कार्ड तो 3 मैच लीड कार्ड में होंगे।

आपको बता दें कि पहले जब इस टूर्नामेंट की घोषणा की गई थी, तब इसमें फोगाट का नाम शामिल था। लेकिन मई महीने में बी गुयेन के खिलाफ हुई फाइट में विवादास्पद तरीके से हार के कारण उनके नाम को हटा दिया गया।

तब से सिंगापुर में रह रहीं भारतीय फाइटर लगातार ONE से मांग कर रही थीं कि उन्हें टूर्नामेंट में जगह मिलनी चाहिए। उन्होंने 30 जुलाई को हुए ONE: BATTLEGROUND में अपने से कहीं ज्यादा अनुभवी चीनी फाइटर लिन हेचीन को एटमवेट MMA बाउट में सर्वसम्मत निर्णय से हराकर अपनी दावेदारी मजबूत की। शानदार प्रदर्शन का ही नतीजा है कि अब उन्हें फिर से ग्रां प्री में जगह दे दी गई है, जो कि खुद उनके और भारतीय फैंस के लिए बहुत बड़ी खबर है।

और पढ़ें: IND vs ENG: लॉर्डस की जीत के बाद रहाणे ने आलोचकों को दिया करारा जवाब, फेसबुक पर डाली पोस्ट

27 वर्षीय भारतीय फाइटर ने साल 2019 में फ्री स्टाइल रेसलिंग को छोड़ दिया था और मिक्सड मार्शल आर्टस (MMA) का रुख किया था। इसके बाद से ही ऋतु फोगाट सिंगापुर स्थित Evolve MMA में ट्रेनिंग कर रही हैं। नवंबर 2019 में ऋतु फोगाट ने अपना डेब्यू मैच खेला था जिसमें जीत के साथ आगाज करने के बाद लगातार 4 मैचों में अजेय रहने का रिकॉर्ड बनाया। हालांकि इसी साल मई में खेले गये वन दंगल इवेंट के मुकाबले में उन्हें बी गुयेन के खिलाफ विभाजित निर्णय से हार का सामना करना पड़ा था।

अब वन बैटलग्राउंड में जीत हासिल करने के बाद उनका जीत-हार का रिकॉर्ड 5-1 का हो गया है।देश के सबसे बड़े रेसलिंग परिवार से ताल्लुक रखने वाली ऋतु इस टूर्नामेंट को जीतकर ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड चैंपियन एंजेला ली के खिलाफ मैच हासिल करना चाहेंगी।

Story first published: Wednesday, August 18, 2021, 18:59 [IST]
Other articles published on Aug 18, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+