फाफ डुप्लेसिस ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के लिये T20 लीग को बताया खतरा, कहा- 10 साल में होगी फुटबॉल जैसी हालत
नई दिल्ली। दुनिया भर में लगातार तेजी से बढ़ रहे T20 क्रिकेट लीग के प्रभाव को देखते हुए साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस ने हैरान कर देने वाला बयान दिया है। डुप्लेसिस का मानना है कि लगातार तेजी से बढ़ रही T20 लीग आने वाले समय में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिए बहुत बड़ा खतरा बन सकती है। आईपीएल के 14वें सीजन के कोरोना महामारी की चपेट में आने से पहले डुप्लेसिस सीएसके के लिए शानदार पारियां खेल रहे थे हालांकि कोरोना के चलते जब इस T20 लीग को स्थगित करना पड़ा तो पाकिस्तान सुपर लीग के छठे सीजन में भाग लेने के लिए वह इस समय यूएई पहुंचे हुए हैं।
और पढ़ें: ISL 2021-22 में बदला बड़ा नियम, बढ़ी भारतीय खिलाड़ियों की संख्या, जानें क्या हुए बदलाव
पाकिस्तान सुपर लीग की फ्रेंचाइजी पेशावर जाल्मी के लिए खेलने वाले बल्लेबाज डुप्लेसिस का मानना है कि आने वाले समय में जरूरी नहीं कि फ्रेंचाइजी और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के बीच संतुलन बरकरार रहे। इतना ही नहीं डुप्लेसिस का मानना है कि जैसे-जैसे समय बीत रहा है यह T20 लीग अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के मुकाबले ज्यादा मजबूत और प्रभावी बनती जा रही हैं जो कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिए बड़ा खतरा है।
और पढ़ें: WTC फाइनल में न्यूीजलैंड नहीं बल्कि भारत की होगी जीत, माइकल होल्डिंग ने बताया कारण

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के लिये खतरा बनेगी टी20 लीग
उन्होंने कहा,' अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिए टी20 लीग एक बहुत बड़ा खतरा है। यह बिल्कुल साफ है कि साल दर साल लीग की ताकत बढ़ती जा रही है। एक समय था जब दुनिया भर में सिर्फ 2 ही लीग हुआ करती थी लेकिन आज नजर डालें तो यह हर साल (4,5,6,7...) बढ़ती जा रही है। मुझे लगता है कि भविष्य के बारे में सोचते हुए हमें इस बारे में ध्यान देना होगा की T20 लीग और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट दोनों का अस्तित्व कैसे एक साथ बनाए रखा जा सकता है क्योंकि आगे बढ़ते हुए अगर T20 लीग एक चयन का विषय हो गया तो यह मुद्दा वाकई में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिए बहुत बड़ा खतरा बनने वाला है।'

10 सालों में फुटबॉल जैसा अंजाम होगा क्रिकेट का
इतना ही नहीं डुप्लेसिस का मानना है कि अगर ऐसा ही चलता रहा तो आने वाले 10 सालों में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का अंजाम भी फुटबॉल की तरह होगा जहां पर टीमें अंतरराष्ट्रीय मैचों से ज्यादा फुटबॉल लीग में खेलती नजर आती हैं।
उन्होंने कहा ,'यह बहुत बड़ी चुनौती होने वाला है और मुझे लगता है कि आने वाले 10 सालों में क्रिकेट का अंजाम भी फुटबॉल की तरह ही होगा। जहां पर आप वैश्विक इवेंट्स के बीच में सिर्फ इन फुटबॉल लीग्स को ही देखते हैं और कोई भी खिलाड़ी दुनिया में कहीं भी खेल सकता है। अगर मैं खुद की बात करूं तो अगर मुझ जैसा कोई भी खिलाड़ी दो, तीन या चार T20 लीग में खेलता है तो वह अपने भविष्य को लेकर कुछ भी नहीं बता सकता। मुझ जैसे कई और भी खिलाड़ी है जो T20 लीग में खेलते रहना चाहते हैं।'

वेस्टइंडीज के बाद साउथ अफ्रीका भी झेलेगा टी20 लीग के दुष्परिणाम
डु प्लेसिस ने वेस्टइंडीज की टीम के बारे में बात करते हुए कहा के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कैरेबियाई टीम वह पहली टीम है जिसने अपने सभी खिलाड़ियों को इन T20 लीग में जाकर खेलने की आजादी दी है जिसके चलते उन्हें अपने कई सारे अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को भी खोना पड़ा है। मुझे लगता है कि जल्दी यह साउथ अफ्रीका की टीम में भी देखने को मिलेगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
