जब सोशल मीडिया पर ट्रोलर ने की हदें पार, तो इरफान पठान ने दिया करारा जवाब
नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गये विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल मैच में विराट सेना की हार के बाद कप्तान विराट कोहली और पूरी टीम की जमकर आलोचना हो रही है। इस बीच कई दिग्गज खिलाड़ियों ने टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मैच में भारतीय टीम के प्रदर्शन की जमकर आलोचना की और कई फैन्स ने कप्तान विराट कोहली से टीम की कमान छोड़ने की मांग तक कर डाली। टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मैच में कप्तान विराट कोहली कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके और दिग्गज खिलाड़ियों की ओर से रनों का योगदान न देने के चलते विराट सेना को हार का सामना करना पड़ा।
जहां सोशल मीडिया पर फैन्स टीम की आलोचना करते नजर आ रहे हैं तो वहीं पर कुछ खिलाड़ियों ने भारतीय कप्तान की तारीफ भी की है। भारतीय कप्तान की तारीफ करने वालों में टीम इंडिया के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी इरफान पठान का नाम भी शामिल है, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में भारतीय टीम की सफलता के पीछे विराट कोहली की कप्तानी को श्रेय दिया।
और पढ़ें: ENGW vs INDW: ब्यूमॉन्ट के सामने बेकार गई मिताली की पारी, 8 विकेट से हारा भारत
हालांकि कुछ भारतीय फैन्स को इरफान पठान की तारीफ करना पसंद नहीं आया और उन्होंने इस हरफनमौला खिलाड़ी को ट्रोल करने के लिये सारी हदें पार कर दीं। एक ट्विटर यूजर ने भारतीय कप्तान की तारीफ करने को लेकर ट्वीट किया और लिखा कि क्या उन्हें विराट कोहली की तारीफ करने के लिये पैसे मिल रहे हैं।
सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी हाजिरजवाबी से लोगों का दिल जीतने वाले इरफान पठान यहां भी पीछे नहीं रहे और तुरंत ही यूजर को जवाब दे डाला और लिखा कि तो क्या आप चाहते हैं कि मैं दुनिया के बेस्ट खिलाड़ी की तारीफ न करूं। इरफान के इस जवाब को जहां पर ज्यादातर लोगों ने पसंद किया तो वहीं पर उनका यह जवाब फैन को पसंद नहीं आया और उसने उन्हें चमचा बुला डाला।
और पढ़ें: इंग्लैंड के हाथों साफ हुआ श्रीलंका का सूपड़ा तो भड़के फैन्स, शुरू किया अनफॉलो करो कैंपेन
उन्होंने लिखा,'तारीफ करने में कोई हर्ज नहीं है लेकिन ऐसी तारीफ मत करो कि आप खुद एक चमचा नजर आओ। दुनिया के सबसे शानदार खिलाड़ियों में भी कुछ कमी जरूर होती है, उन बातों को भी जाहिर करना जरूरी है।'
गौरतलब है कि विराट कोहली 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ डे नाइट टेस्ट मैच में शतक लगाने के बाद से अब तक एक भी शतकीय पारी नहीं खेली है। वहीं पर टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मैच में भी विराट कोहली फ्लॉप नजर आये जिसमें उन्होंने पहली पारी में 44 रन बनाये तो वहीं दूसरी पारी में 13 रन ही बना सके। न्यूजीलैंड के हरफनमौला खिलाड़ी काइल जैमिसन ने दोनों पारियों में उन्हें अपना शिकार बनाया।
आपको बता दें कि भारतीय टीम को अब इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है जिसका पहला मैच 4 अगस्त को खेला जाना है। फिलहाल पूरी भारतीय टीम लंदन पहुंची है जहां पर 20 दिन का ब्रेक लेने के बाद भारतीय खिलाड़ी फिर से बायोबबल में जमा होंगे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
