Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

AUS vs IND: भारतीय टीम की गेंदबाजी पर भड़के सहवाग, बोले- अगले मैच में बनावयेंगे 400 रन

नई दिल्ली। भारतीय टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है जहां पर वह 3 मैचों की वनडे सीरीज खेल रही है। भारतीय टीम जब ऑस्ट्रेलिया पहुंची थी तो खेल जगत के एक्सपर्टस ने भारतीय गेंदबाजी को काफी शानदार बताया और कहा कि ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को उनका सामना करने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। हालांकि पहले 2 वनडे मैचों की बात करें तो भारतीय गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, नवदीप सैनी और युजवेंद्र चहल भारतीय टीम के लिये न सिर्फ विकेट निकाल पाने में नाकाम रहे हैं, बल्कि खूब रन भी लुटाये।

नतीजन भारतीय टीम को 3 मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की हार का सामना करना पड़ा है। भारतीय गेंदबाजों ने न सिर्फ खराब गेंदबाजी की बल्कि दोनो मैचों में 350 से ज्यादा रनों का स्कोर खड़ा किया।

और पढ़ें: AUS vs IND: केएल राहुल ने किया खुलासा, बताया- क्यों फ्लॉप हो रही है भारतीय गेंदबाजी

वहीं ऑस्ट्रेलिया के हाथों सीरीज हारने के बाद भारतीय गेंदबाजी पर सवाल खड़े होने लगे हैं और भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंदर सहवाग ने खराब प्रदर्शन को लेकर झाड़ लगाई है।

रविवार को सिडनी के मैदान पर खेले गये दूसरे मैच के दौरान सहवाग ने कहा,'भारतीय गेंदबाजों ने इस सीरीज में अब तक निराश किया है। उन्होंने पहले 2 मैचों में जिस तरह की गेंदबाजी की है उसे देखकर यही लगता है कि तीसरे वनडे में वो 400 रन भी बनवा देंगे। मुझे लगता है कि अगर भारतीय टीम ने पहली पारी में यह स्कोर खड़ा किया होता और इसे बचाना होता तो भारतीय गेंदबाज उसे भी बनवा देते। वहीं ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी काफी मजबूत है और स्कोर डिफेंड करने के लिये जानी जाती है।'

और पढ़ें: AUS vs IND: सिडनी में हार्दिक पांड्या ने दांव पर लगाया अपना करियर, जानें क्या बोले विराट कोहली

आपको बता दें कि भारतीय टीम के लिये तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और नवदीप सैनी जैसे गेंदबाज हैं लेकिन बावजूद ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पहले मैच में 378 और दूसरे मैच में 389 रनों का स्कोर खड़ा किया और दोनों बार भारतीय टीम रनों का पीछा करने में नाकाम रहे हैं।

Story first published: Monday, November 30, 2020, 5:38 [IST]
Other articles published on Nov 30, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+