Tokyo Olympics में क्वालिफाई करने वाली पहली भारतीय महिला नाविक बनी नेत्रा कुमानन
Tokyo Olympics 2020 Nethra Kumanan: नई दिल्ली। ओमान में आयोजित हुए एशियन क्वालिफायर्स में लेजर रेडियल इवेंट के दौरान भारत की महिला नाविक नेत्रा कुमानन ने टॉप पर फिनिश करते हुए इतिहास रच दिया है और भारत के लिये ओलम्पिक खेलों में क्वालिफाई करने वाली पहली महिला नाविक बन गई हैं। लेजर रेडियल क्लास इवेंट के दौरान बुधवार को हुई रेस में 23 वर्षीय नेत्रा कुमानन ने भारत की रम्या श्रवणन को 21 प्वाइंटस की बढ़त के साथ हराने का काम किया और इस साल टोक्यो में होने वाले ओलंपिक में अपनी जगह पक्की कर ली। गुरुवार को इस इवेंट की आखिरी रेस की जायेगी।
चेन्नई की रहने वाली कुमानन के पास मौजूदा समय में 18 अंक हैं जबकि श्रवनन ने मुस्सनाह ओपन चैम्पियनशिप के प्रदर्शन के जरिये 39 अंक हासिल किये हैं। यह चैम्पियनशिप एशियाई और अफ्रीकी देशों के लिये ओलंपिक में क्वालिफाई करने के लिये संयुक्त रूप से आयोजित किया जा रहा टूर्नामेंट है।
और पढ़ें: IPL 2021: मुंबई इंडियंस के इतिहास में वो मशहूर 3 खिलाड़ी जिन्हें कभी नहीं मिली प्लेइंग 11 में जगह
उल्लेखनीय है कि नौका चालन रेस में जिस खिलाड़ी के पास सबसे कम अंक होते हैं वही विजेता घोषित किया जाता है। कुनानन ने ओलंपिक के लिये अपनी जगह पक्की कर ली है। गौरतलब है कि लेजर रेडियल एक ऐसी प्रतियोगिता होती है जिसमें नाविक एक हाथ से नौका चलाता है और वह अकेला ही होता है।
एशियन सेलिंग फेडरेशन की अध्यक्ष मालव श्रॉफ ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए कहा,' जी हां, कुमानन ने टोक्यो ओलंपिक के लिये एक रेस पहले ही जगह पक्की कर ली है। अब इस प्रतियोगिता की आखिरी 20 प्वाइंटर रेस गुरुवार को होगी जिसमें उनका सामना एक भारतीय खिलाड़ी से ही होगा।'
डच नाविक एमा शार्लेट जीन सैवलॉन इस समय कुमानन से 3 प्वाइंट के अंतर के साथ दूसरे पायदान पर काबिज हैं। हालांकि ओलंपिक क्वालिफिकेशन को लेकर उनका कोई भी मौका नहीं है क्योंकि यह इवेंट एशियाई क्वालिफायर है। श्रॉफ ने ओमान में हो रहे इस इवेंट के बारे में बात करते हुए बताया कि इसका आयोजन एशियन सेलिंग फेडरेशन की देख रेख में हो रहा है, जहां पर कुमानन ओलंपिक्स में पहुंचने वाली 10वीं भारतीय खिलाड़ी बनी हैं, हालांकि उनसे पहले पहुंचे सभी खिलाड़ी पुरुष ही थे।
और पढ़ें: IPL इतिहास के वो कचरा खिलाड़ी जो कि साबित हुए सुपरफ्लॉप, लाखों का पड़ा एक रन और विकेट
कुमानन पहली भारतीय महिला नाविक हैं जो ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी, उनसे पहले भारत के लिये ओलंपिक्स में नछत्तर सिंह जोहल (2008), श्रॉफ और सुमीत पटेल (2004), एफ तारापोर और साइरस कामा (1992), केली राव (1988), ध्रुव भंडारी (1984), सोली कॉन्ट्रैक्टर और ए ए बेसिथ (1972) यह कारनामा कर चुके हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
