नस्लवाद पर एंगिडी ने दिया साथ तो नाराज हो गई साउथ अफ्रीकी टीम, पूर्व खिलाड़ियों ने की आलोचना
नई दिल्ली। अमेरिका में एफ्रो अमेरिकी नागरिक जॉर्ज फ्लॉयड की श्वेत पुलिस अधिकारी के हाथों मौत के बाद से ही दुनिया भर में नस्लवाद का मुद्दा जोरों पर हैं। इस घटना के विरोघ प्रदर्शन में दुनिया भर में ब्लैक लाइवस मैटर नाम का विरोध प्रदर्शन चल रहा है जिसे फुटबॉल से लेकर क्रिकेट जगत तक के खिलाड़ियों का समर्थन मिल रहा है। इस मुहिम के समर्थन में इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच जारी टेस्ट सीरीज में खिलाड़ियों ने वो जर्सी पहनी है जिसके कॉलर पर इस मुहिम का LOGO लगाया गया है। दुनिया भर से समर्थन मिल रहे इस मुहिम पर जहां दिग्गज खिलाड़ी अपना समर्थन दे रहे हैं तो वहीं साउथ अफ्रीकी गेंदबाज लुंगी एंगिदी को इस मुहिम का समर्थन करना भारी पड़ गया है।
और पढ़ें: राहुल द्रविड़ का मुरीद हुआ ICC, बताया वो रिकॉर्ड जो नहीं बना सका है कोई और खिलाड़ी
कई सालों तक नस्लवाद की लड़ाई लड़ने वाले साउथ अफ्रीका के क्रिकेट टीम के खिलाड़ी लुगी एंगिदी ने जब ब्लैक लाइवस मैटर का समर्थन किया तो उन्ही की टीम के कुछ पूर्व खिलाड़ियों ने उनकी आलोचना करनी शुरु कर दी है।
और पढ़ें: 'ऐसा हुआ तो भगवान भी नहीं बचा सकते', एस बद्रीनाथ ने धोनी की कप्तानी को लेकर किये कई खुलासे

एंगिडी ने शेयर किया माइकल होल्डिंग का वीडियो
लुंगी एंगिडी ने इस मुहिम के समर्थन में वेस्टइंडीज के दिग्गज खिलाड़ी माइकल होल्डिंग का वो वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया जिसमें वह नस्लवाद के मुद्दे पर बात करते हुए रो पड़ते हैं। इससे पहले एंगिडी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी नस्लवाद पर बात करते हुए कहा था कि यह एक ऐसा मुद्दा है जिस पर सभी को एक साथ होना चाहिये।
उन्होंने कहा,'पूरी टीम जानती है कि इस समय दुनिया में क्या चल रहा है और इस बारे में ज्यादा बात तब हो पाएगी जब हम सब साथ होंगे।'

पूर्व खिलाड़ियों ने एंगिडी के बयान पर की आलोचना
नस्लवाद पर बात करते हुए एंगिडी ने कहा था कि यह ऐसी है जिस पर गंभीरता से विचार करने की जरूरत है। वहीं एंगिडी के इस बयान को लेकर उन्ही की टीम के पूर्व खिलाड़ी पैट सिमकोक्स और बोयटा डिपेनार ने उनकी आलोचना की और कहा कि एंगिडी को पहले देश के किसानों और उनकी मौत पर बात करनी चाहिये।
सिमकोक्स ने ट्वीट करके कहा, 'अगली बार जब एंगिडी खाना खाए तो उन्हें उन किसानों का समर्थन करने के बारे में सोचना चाहिए जो साउथ अफ्रीका में फिलहाल दबाव में हैं। शायद वह मुद्दा समर्थन करने लायक है।' वहीं डिपेनार ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'अगर एंगिडी चाहते हैं कि हम उनके साथ खड़े हो तो वह भी किसानों के मुद्दे पर हमारा समर्थन करें। बीएलएम मूवमेंट को वामपंथी न बनाए।'

एंगिडी के समर्थन में भी बोले खिलाड़ी
जहां कुछ खिलाड़ियों ने एंगिडी के बयान की आलोचना की तो कई खिलाड़ियों ने उनकी तारीफ करते हुए नस्लवाद के मुद्दे पर अपना समर्थन भी दिया। साउथ अफ्रीका के पूर्व तेंज गेंदबाज विंस वैन डर ने लिखा कि वह एंगिड़ी के साथ खड़े हैं।
उन्होंने कहा,'बतौर क्रिकेटर उनके अंदर यह दम है कि वह धर्म और नस्ल के कारण हो रहे है भेदभाव को रोकें।' वहीं एंगिडी के साथी खिलाड़ी तबरेज शम्सी ने ट्वीट करके कहा कि वह उनके साथ हैं।
आपको बता दें कि साउथ अफ्रीका में 18 जुलाई से क्रिकेट की वापसी हो रही है। इसी दिन साउथ अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेलसन मंडेला का जन्मदिन भी होता है। इस दिन नस्लवाद के खिलाफ हर तरह की हिंसा के खिलाफ संदेश दिया जाएगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
