Tokyo 2020: ओलंपिक में नौकायान के सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय टीम, तूफान की वजह से टला मैच
नई दिल्ली। जापान की राजधानी टोक्यो में जारी ओलंपिक खेलों में रविवार को पुरुषों के लाइटवेट डबल स्कल्स इवेंट में भारतीय नाविक टीम ने सेमीफाइनल मुकाबले में जगह बना ली है। भारतीय टीम के अर्जुन लाल जाट और अरविंद सिंह की जोड़ी ने रविवार को खेले गये रेपचेज मुकाबले में तीसरा स्थान हासिल करते हुए लाइटवेट डबल स्कल्स के सेमीफाइनल के लिये क्वालिफाई कर लिया है। इस बीच रविवार की शाम को होने वाले नौकायान के सेमीफाइनल मुकाबले को तूफान के चलते टाल दिया गया है। अब इस प्रतियोगिता का सेमीफाइनल मैच मंगलवार को आयोजित किया जायेगा।
लाइटवेट डबल स्कल्स के मुकाबले के दूसरे राउंड में खेलते हुए इस भारतीय जोड़ी ने 6:51.36 के समय में खत्म कर तीसरा पायदान हासिल किया, इस दौरान अर्जुन के पास बॉ करने की जिम्मेदारी थी तो वहीं पर अरविंद के ऊपर स्टोकिंग का जिम्मा था, जिसे इस जोड़ी ने बेहद शानदार तरीके से निभाया।
और पढ़ें: प्रिया मलिक को गोल्ड जीतने की बधाई देने में गलती कर बैठे ईशांत-विहारी, डिलिट करना पड़ा ट्वीट
वहीं पर पोलैंड की टीम ने 6:43.44 के समय में रेस पूरा कर पहला स्थान हासिल किया तो वहीं पर स्पेन की टीम दूसरे पायदान पर रही। 6 फील्ड टीम की आखिरी 3 टीमों ने फाइनल सी राउंड के लिये क्वालिफाई कर लिया है। 1000 मीटर मार्क की रेस के लिये भारतीय जोड़ी ने सधी शुरुआत की और धीरे-धीरे उजबेकिस्तान की टीम को पीछे छोड़ा और बढ़त को बरकरार रखते हुए रेस खत्म की।
इससे पहले शनिवार को अर्जुन लाल और अरविंद सिंह की जोड़ी सेमीफाइनल ए/बी के लिये खेले जा रहे क्वालिफाई कर पाने में नाकाम रही थी जिसमें उसकी टीम मुकाबले में 5वें पायदान पर रही थी, हालांकि उसे रेपचेज मुकाबले में खेलने का ममौका जरूर मिल गया। भारत के साथ 3 और टीमों ने भी क्वालिफाई किया था।
और पढ़ें: Tokyo 2020: ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम को ऑस्ट्रेलिया ने बुरी तरह रौंदा, 7-1 से हराया
इस मैच के दौरान भारतीय टीम 1500 मीटर के मार्क तक सबसे आखिरी पायदान पर काबिज थी हालंकि फाइनल हीट में उन्होंने चार्ज लिया और उरुग्वन टीम को पीछे छोड़ते हुए 5वें पायदान पर खत्म किया। आयरलैंड ने इस राउंड में 6:23.74 के समय के साथ टॉप पर खत्म किया तो वहीं पर चेक रिपब्लिक की टीम ने 6:28.10 के साथ दूसरे पायदान पर खत्म किया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
