आशीष नेहरा ने बताया क्यों भारतीय टीम के लिये जरूरी है कोहली- शास्त्री की जोड़ी
नई दिल्ली। मौजूदा समय में भारतीय क्रिकेट टीम दुनिया की सबसे शानदार टीमों में से एक है। फिलहाल भारतीय क्रिकेट टीम को आगे बढ़ाने का काम कप्तान विराट कोहली और टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री के जिम्मे है। इस दौरान इन दोनों खिलाड़ियों के बीच एक अलग ही केमेस्ट्री नजर आती है। दोनों अक्सर प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक-दूसरे की तारीफ करते हुए नजर आते हैं। उल्लेखनीय है कि पिछले साल विश्व कप में भारतीय टीम के न्यूजीलैंड के हाथों हारने के बाद से यह कयास लगाये जा रहे थे कि कोच रवि शास्त्री का कार्यकाल समाप्त होने के साथ ही अन्य विकल्पों की तलाश करेगा, लेकिन तब भारतीय कप्तान उनके बचाव में आये थे।
और पढ़ें: BCCI ने बदले घरेलू क्रिकेट के नियम, अब 60 की उम्र वाले नहीं कर सकते कोचिंग और अंपायरिंग
विराट कोहली ने कोच के रूप में रवि शास्त्री की भूमिका की तारीफ करते हुए उन्हें एक और बार मौका दिए जाने की वकालत की थी। और कुछ सप्ताह बाद शास्त्री एक बार फिर भारतीय टीम के कोच थे।
और पढ़ें: अख्तर का दावा- कारगिल युद्ध में लड़ने के लिये ठुकरा दिये थे 175000 पाउंड

सुपरहिट है शास्त्री-कोहली की जोड़ी
शास्त्री और कोहली की जोड़ी ने भारतीय टीम को बीते कुछ अर्से में काफी जीत दिलाई हैं। इसमें ऑस्ट्रेलिया में 2018-19 में टेस्ट सीरीज जीतना सबसे ऊपर रखा जा सकता है। इन जोड़ी ने तेज गेंदबाजी को भी काफी अहमियत दी है और अब भारतीय टीम का तेज गेंदबाजी आक्रमण दुनिया में सर्वश्रेष्ठ माना जाता है।

नेहरा ने बताया क्यों मिली कामयाबी
टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा (Ashish Nehra) ने बताया है कि आखिर क्यों शास्त्री और कोहली की जोड़ी इतनी कामयाब हुई है।
नेहरा ने स्टार स्पोर्ट्स के कार्यक्रम 'क्रिकेट कनेक्टेड' में कहा, 'शास्त्री कोहली को उनका स्पेस देते हैं। कोहली को भी पता है कि शास्त्री किस तरह के इनसान हैं और उनके साथ काम कैसे करना है।'

दोनों को खास बनाता है यह टैलेंट
नेहरा ने कहा, 'रवि शास्त्री बहुत अच्छे मोटिवेटर हैं। यह उनकी खूबी है। वह आपको काफी विश्वास जगा देते हैं। आप कितनी भी मुश्किल में क्यों न हों वह आपको उससे लड़ने और जीतने का हौसला देते हैं। विराट कोहली को भी नेतृत्व करना पसंद है। वह उदाहरण बनाते हैं। दोनों का व्यक्तित्व काफी मिलता-जुलता है। इस वजह से दोनों मिलकर बेहतरीन काम कर पा रहे हैं।'
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पूर्व गेंदबाजी कोच रहे नेहरा ने कहा कि कोहली और शास्त्री के बीच कई बातों को लेकर मतभेद हो सकते हैं, लेकिन वे हमेशा एक दूसरे की सुनते हैं और मिलकर फैसला लेने की कोशिश करते हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
