IPL 2020: राजस्थान रॉयल्स में 2 साल से सिर्फ पानी पिला रहा है यह बल्लेबाज, लगाता है गगनचुंबी छक्के
नई दिल्ली। दुनिया की सबसे मशहूर टी20 लीग को शुरु होने में अब महज 2 दिन ही बाकी रह गये हैं, जिसके बाद संयुक्त अरब अमीरात में क्रिकेट के इस महासमर में भारतीय और विदेशी खिलाड़ियों से सुसज्जित टीमें इंडियन प्रीमियर लीग की खिताबी रेस में एक दूसरे का सामना करती नजर आयेंगी। भारतीय खिलाड़ी इस लीग के जरिये करीब 5 महीने से ज्यादा समय के बाद मैदान पर वापसी करते नजर आयेंगे। वहीं कई विदेशी खिलाड़ी भी लॉकडाउन के बाद पहली बार मैदान पर जोर आजमाइश करते दिखाई देंगे। आईपीएल को फैन्स के लिये रोमांचक मुकाबले देने के अलावा युवा भारतीय खिलाड़ियों के लिये एक ऐसे प्लैटफॉर्म के रूप में भी जाना जाता है जिसका इस्तेमाल करके खिलाड़ी भारतीय टीम में जगह बनाने की दावेदारी को मजबूत कर सकते हैं।
और पढ़ें: मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने कलकत्ता हाई कोर्ट से लगाई गुहार, याचिका दायर कर मांगी सुरक्षा
ऐसे में किसी खिलाड़ी को आईपीएल के किसी सीजन की नीलामी के दौरान टीम में शामिल करना किसी बड़े मौके से कम नहीं है। हालांकि कई बार खिलाड़ी को टीम से जोड़ने के बावजूद उसे अपना टैलेंट दिखा पाने का मौका नहीं मिल पाता है। आज हम ऐसे ही एक खिलाड़ी की बात कर रहे हैं जिसे आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने दो साल पहले अपने साथ जोड़ा था लेकिन इसके बावजूद इस हरफनमौला खिलाड़ी को अपना टैलेंट दिखा पाने का मौका नहीं मिला है।
और पढ़ें: IPL 2020: आकाश चोपड़ा ने बताया क्यों खिताब की दावेदार होने के बावजूद हार सकती है दिल्ली, कहां है कमी

धोनी की तरह पलट सकते हैं एक ओवर में मैच
चेन्नई सुुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी की तरह मैदान पर लंबे छक्के लगाने वाला यह बल्लेबाज राजस्थान रॉयल्स के लिये एक ओवर में पूरा मैच पलटने की ताकत रखता है हालांकि 2 साल से टीम का हिस्सा होने के बावजूद इस हरफनमौला खिलाड़ी को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं दी गई है।
हम बात कर रहे हैं राजस्थान रॉयल्स के हरफनमौला खिलाड़ी शशांक सिंह की जो कि पिछले 2 साल से टीम के साथ बतौर विस्फोटक बल्लेबाज होने के साथ ही अच्छे ऑफ स्पिनर के रूप में जुड़े हुए हैं, हालांकि इसके बावजूद अभी तक अपने आईपीएल डेब्यू का इंतजार कर रहे हैं और टीम में पानी पिला रहे हैं।

राजस्थान से पहले दिल्ली ने भी नहीं दिया था मौका
उल्लेखनीय है कि शशांक सिंह को राजस्थान रॉयल्स की टीम ने आईपीएल 2019 के दौरान 30 लाख रुपये में अपनी टीम के साथ जोड़ा था हालांकि पूरे सीजन के दौरान उन्हें एक भी मैच खेल पाने का नहीं मिला। इससे पहले आईपीएल 2018 में शशांक को पहली बार दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने अपने साथ जोड़ा था लेकिन इस हरफनमौला खिलाड़ी को बिना कोई मौका दिये ही रिलीज कर दिया।
हालांकि राजस्थान की टीम ने आईपीएल 2020 के लिये इस खिलाड़ी को अपने साथ जोड़े रखा है। ऐसे में 2 साल से टीमों के साथ चुने जाने के बावजूद अब तक डेब्यू नहीं कर पाने वाला यह खिलाड़ी यूएई में जरूर चाहेगा कि वह डेब्यू कर सके और जिस मौके का इंतजार वह कर रहा है, उसे जरूर मिल सके।

ऐसा रहा है शशांक का करियर
गौरतलब है कि शशांक सिंह (Shashank Singh) मुंबई के रहने वाले हैं और घरेलू क्रिकेट में वह छत्तीसगढ़ की टीम से रणजी ट्रॉफी और अन्य टूर्नामेंट में हिस्सा लेते हैं। शशांक ने अपने शुरुआती करियर में क्रिकेट की ट्रेनिंग मुंबई के ककहरा में ली लेकिन मुंबई में कम मौके मिलने के चलते वह छत्तीसगढ़ गये और 9 दिसंबर को अपना पहला रणजी ट्रॉफी मैच खेला। अपने पहले रणजी सीजन के दौरान शशांक ने 2 अर्धशतक की मदद से 33.66 की औसत से 202 रन बनाने का कारनामा किया जबिक लिस्ट ए क्रिकेट में शशांक ने 31.30 की औसत से 313 रन बनाये।
वहीं घरेलू क्रिकेट में खेले गये 17 टी20 मैच के दौरान शशांक ने 19 की औसत से 247 रन बनाये हैं। हालांकि इस दौरान वह बड़े हिटर के रूप में जाने जाते हैं जिन्होंने टी20 करियर में अब तक 13 छक्के और 19 चौके लगाये हैं। इसके अलावा शशांक अच्छी ऑफ स्पिन गेंदबाजी भी कर लेते हैं। वह फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 4, लिस्ट ए में 15 और टी20 क्रिकेट में 7 विकेट ले चुके हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
