'मुझसे डरी हुई है स्टैम्पस', दुनिया के सबसे बड़े महिला MMA टूर्नामेंट के फाइनल से पहले ऋतु फोगाट का दावा

Ritu Phogat
Photo Credit: Press Release

नई दिल्ली। ऋतु 'द इंडियन टाइग्रेस' फोगाट दिखाना चाहती हैं कि वो ONE विमेंस एटमवेट ग्रां प्री चैंपियन बनने की हकदार हैं। भारतीय स्टार ने 29 अक्टूबर को ONE: NEXTGEN में अपनी अभी तक की सबसे बड़ी जीत दर्ज की, जहां ग्रां प्री के सेमीफाइनल में उन्होंने जेनेलिन ओलसिम को हराया। 3 राउंड्स के जबरदस्त एक्शन के बाद फोगाट की रेसलिंग स्किल्स ने उन्हें सर्वसम्मत निर्णय से जीत दिलाई।

जीत के बाद फोगाट ने कहा, 'मैं फाइनल में पहुंचकर बहुत अच्छा महसूस कर रही हूं और अब अपने लक्ष्य के बहुत करीब पहुंच गई हूं। प्रतिद्वंदी बदलने के बाद भी मैंने अपने गेम प्लान में कोई बदलाव नहीं किया था। मुझे फर्क नहीं पड़ता कि मेरी विरोधी कौन है और अपनी मेहनत पर मुझे पूरा भरोसा है।'

दरअसल फोगाट का सामना इत्सुकी हिराटा से होने वाला था, लेकिन स्वास्थ्य बिगड़ने से उन्हें मैच से अपना नाम वापस लेना पड़ा। इससे काफी मार्शल आर्ट्स फैंस निराश हुए, लेकिन ओलसिम के खिलाफ 'द इंडियन टाइग्रेस' शानदार फॉर्म में नजर आईं। मगर उनके लिए जीत बिल्कुल भी आसान नहीं रही। ओलसिम ने कई बार फोगाट के लिए मुश्किलें बढ़ा दी थीं, लेकिन फोगाट के अनुभव और स्थिति के अनुसार खुद को ढालने की क्षमता ने उन्हें मैच में बढ़त बनाने में मदद की।

और पढ़ें: 'दुनिया का सबसे अच्छा देश है भारत', यूएफसी चैम्पियन कॉनर मैक्ग्रेगर ने की जमकर तारीफ

उन्होंने कहा, 'सर्कल में ओलसिम ने जो कुछ भी किया, उससे मैं हैरान नहीं हूं। मैं जानती हूं कि वो बहुत अच्छी फाइटर हैं, उनका डिफेंस बहुत अच्छा है। मैं उनकी चुनौती के लिए तैयार थी और केवल अपने गेम प्लान पर अमल किया। मैंने बी गुयेन के खिलाफ हार से भी काफी सबक सीखा। मैं परिणाम को जजों के हाथों में नहीं जाने देना चाहती थी, लेकिन मैंने लगातार स्ट्राइक्स और पंच लगाने जारी रखे इसलिए मैं आश्वस्त थी कि जज मेरे ही पक्ष में फैसला सुनाएंगे।'

अब फोगाट का सामना ग्रां प्री के फाइनल में स्टैम्प फेयरटेक्स से होगा, जिन्होंने ONE: NEXTGEN में ब्राजील की जूली मेज़ाबार्बा को सर्वसम्मत निर्णय से हराकर फाइनल में प्रवेश किया है। स्टैम्प की जीत के बाद वो और फोगाट सर्कल के अंदर आमने-सामने आई थीं। इस पर फोगाट का कहना है कि स्टैम्प उनसे डरी हुई हैं।

और पढ़ें: IND VS SCT: महज 39 गेंदों में मैच जीत भारत ने रचा इतिहास, दुबई में लगाई रिकॉर्डों की झड़ी

उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि स्टैम्प मुझसे डरी हुई हैं क्योंकि उन्हें मेरी खतरनाक रेसलिंग स्किल्स का अंदाजा हो चुका है। कोई भी मुझे कम आंकने की भूल ना करे। अगली फाइट में लोगों को मेरा ज्यादा खतरनाक रूप देखने को मिलेगा और फाइनल की चुनौती के लिए मैं तैयार हूं।'

Story first published: Saturday, November 6, 2021, 16:05 [IST]
Other articles published on Nov 6, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+