MI vs KXIP: राहुल ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करेगी मुंबई, देखें कैसी है प्लेइंग 11
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का 13वां मैच आज अबुधाबी के शेख जायद स्टेडियम पर मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब की टीम एक दूसरे के खिलाफ मुकाबला करने उतरी है। दोनों टीमों को अपने पिछले मैच में हार का सामना करना पड़ा है और दोनों ही आज के मैच में जीत के साथ वापसी करना चाहेगी।
किंग्स इलेवन पंजाब के लिये कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वहीं पंजाब की टीम ने अपने प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव करते हुए मुरुगन अश्विन की जगह कृष्णपा गौथम को शामिल किया है। वहीं मुंबई की टीम ने बिना किसी बदलाव के आज के मैच में उतरने का फैसला किया।
और पढ़ें: IPL और कोरोना के चलते एक बार फिर टल गई लंका प्रीमियर लीग, जानें क्या है नई तारीख
टॉस जीतने के बाद केएल राहुल ने कहा,'हम पहले गेंदबाजी करना चाहेंगे। पिच पर स्ट्रिप नई लग रही है, जिससे उम्मीद है कि यहां पर पूरे 40 ओवर्स तक खेलने का मजा आयेगा। हम उम्मीद करते हैं कि पहली पारी में थोड़ी मूवमेंट देखने को मिला। मुरुगन अश्विन की जगह कृष्णप्पा गौथम को जगह दी गई है।'
वहीं रोहित शर्मा ने कहा कि अगर वह टॉस जीतते तो पहले बल्लेबाजी ही करते और आज के मैच में बिना किसी बदलाव के उतरे हैं।
और पढ़ें: RR vs KKR: दुबई में थर्ड अंपायर से हुई बड़ी गलती, डेड बॉल पर दिया आउट
मुंबई इंडियंस XI: रोहित शर्मा, क्विंटन डिकॉक, सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, कीरोन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, जेम्स पैटिंसन , राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह ।
किंग्स इलेवन पंजाब XI: केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, निकोलस पूरन, ग्लेन मैक्सवेल, जेम्स नीशम, सरफराज खान, मुरुगन अश्विन, रवि बिश्नोई, शेल्डन कॉट्रेल, मोहम्मद शमी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications