IND vs NZ: कानपुर टेस्ट के बाद पक्की नहीं थी टीम में जगह, अब गावस्कर की खास लिस्ट में शामिल हुए मयंक अग्रवाल
नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच वानखेड़े के मैदान पर खेला जा रहा है जहां पर भारतीय टीम एक बार फिर से जीत हासिल करने की दहलीज पर है, हालांकि इस बार उसे जीत हासिल करने से कोई चमत्कार ही रोक सकता है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम को जीत के लिये बस 5 विकेट की दरकार है तो वहीं पर कीवी टीम को जीत के लिये 400 रन और बनाने होंगे। ऐसे में अभी भी दो दिन का खेल बाकी है जिसे देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि कीवी टीम के बल्लेबाजों के लिये दो दिन खेलकर मैच को बचा पाना नामुमकिन है। अगर भारतीय टीम इस मैच को जीत जाती है तो सीरीज भी अपने नाम कर लेगी। इससे पहले कानपुर में खेले गये टेस्ट मैच में भारतीय टीम जीत की दहलीज पर थी और कीवी टीम के 9 विकेट चटका चुकी थी, लेकिन रचिन रविंद्र और एजाज पटेल ने आखिरी 52 गेंदों में भारतीय गेंदबाजों का बहादुरी से सामना करते हुए विकेट नहीं और मैच को बचाने में कामयाब रहे।
और पढ़ें: IND vs NZ: वानखेड़े में फिर चला अश्विन की फिरकी का जादू, बड़े रिकॉर्ड में कुंबले-हरभजन को छोड़ा पीछे
इस कारण भारतीय टीम जीत की दहलीज पर पहुंच कर उसे हासिल करने से दूर रह गई। पहले मैच में भारतीय टीम के टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों ने काफी निराश किया था, जिसके बाद माना जा रहा था कि अगर वानखेड़े टेस्ट में ऋद्धिमान साहा की चोट ठीक नहीं होती है तो सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल को ड्रॉप किया जा सकता है और उनकी जगह केएस भरत को डेब्यू कराया जायेगा, जो कि विकेटकीपिंग के साथ ही ओपनिंग में भी अच्छी बल्लेबाजी करते हैं। हालांकि ऐसा हुआ नहीं और विराट कोहली की वापसी के साथ ही टीम के 3 खिलाड़ी चोट के चलते बाहर हो गये और मयंक अग्रवाल को एक बार फिर से मौका मिल गया।
और पढ़ें: IND vs NZ: वानखेड़े में जीत के लिये भारत को बस 5 विकेट की दरकार, जानें कैसा रहा तीसरा दिन

कानपुर टेस्ट के बाद मुश्किल थी टीम में जगह
मयंक अग्रवाल ने इस मौके का पूरा फायदा उठाया और पहली पारी में 150 रनों का स्कोर खड़ा किया। मयंक अपने करियर के तीसरे दोहरे शतक की ओर बढ़ रहे थे लेकिन एजाज पटेल की गेंद पर अपना विकेट गंवा दिया। वहीं दूसरी पारी में जब उन्हें एक बार फिर से बल्लेबाजी का मौका मिला तो उन्होंने चेतेश्वर पुजारा के साथ पारी का आगाज करते हुए शतकीय साझेदारी कर डाली और पहले विकेट के लिये 107 रन जोड़ लिये।
इस दौरान मयंक अग्रवाल ने 108 गेंदों का सामना किया और 9 चौके एवं एक छक्के की मदद से 62 रनों की पारी खेली। मयंक एक बार फिर से शतक की ओर बढ़ते नजर आ रहे थे लेकिन एजाज पटेल ने फिर से उनका विकेट लेकर पारी को समाप्त किया। इस पारी के साथ ही जो मयंक अग्रवाल टीम में जगह बनाने में संघर्ष करते नजर आ रहे थे वो अब टीम के पसंदीदा ओपनर्स की लिस्ट में तीसरे पायदान पर पहुंच गये हैं।

गावस्कर की खास लिस्ट में हुए शुमार
वानखेड़े के मैदान पर दो अद्भुत पारियां खेलने के बाद मयंक अग्रवाल ने न सिर्फ अपनी जगह बचाई है बल्कि भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सुनाल गावस्कर की खास लिस्ट में भी अपनी जगह पक्की कर ली है। मयंक अग्रवाल भारतीय टीम के उन खास ओपनर्स की लिस्ट में शामिल हो गये हैं जिन्होंने वानखेड़े के मैदान पर खेलते हुए दोनों पारियों में 50+ स्कोर बनाने का कारनामा किया है।
इस फेहरिस्त में चेतन चौहान (52 और 84, 1978), सुनील गावस्कर (205 और 73, 1978) क्रिस श्रीकांत (71 और 65, 1987) और मयंक अग्रवाल (150 और 62, 2021) का नाम शामिल है।

मुश्किल समय में मयंक अग्रवाल ने खेली पारी
पहली पारी में मयंक अग्रवाल ने शुभमन गिल के साथ पहले विकेट के लिये 80 रनों की साझेदारी की थी लेकिन एजाज पटेल ने लगातार 3 विकेट हासिल कर भारत को बैकफुट पर धकेल दिया, जिसके बाद मयंक अग्रवाल ने पहले श्रेयस अय्यर के साथ 80 रन और फिर ऋद्धिमान साहा के साथ 92 रनों की साझेदारी कर टीम को 325 रनों के स्कोर तक पहुंचाया। जवाब में कीवी टीम महज 62 रन पर ही सिमट गई। वहीं दूसरी पारी में मयंक अग्रवाल ने चेतेश्वर पुजारा के साथ तेजी से रन बनाये लेकिन जह गेंद उनके फॉर आर्म में लगी और वो दिक्कत महसूस करते नजर आये तो उन्होंने बड़े शॉट लगाने की शुरुआत कर दी और इसी दौरान अपना विकेट गंवाकर लौट गये। इस मैच से पहले मयंक अग्रवाल की प्लेइंग 11 में जगह पक्की होना मुश्किल लग रहा था लेकिन अब चयनकर्ता उन्हें साउथ अफ्रीका दौरे के लिये टीम में शामिल कर सकते हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications