Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

नहीं रहे जर्मनी के दिग्गज फुटबॉलर गर्ड मुलर, 1974 में जिताया था विश्वकप

gerd Muller
Photo Credit: Twitter

नई दिल्ली। जर्मनी के दिग्गज फुटबॉलर और बेयर्न म्यूनिख की टीम के लेजेंड गर्ड मुलर का रविवार को 75 साल की उम्र में निधन हो गया है। दुनिया के सबसे सफल और महानतम फुटबॉलर खिलाड़ियों में शुमार खिलाड़ी गर्ड मुलर ने अपने करियर में 62 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलकर वेस्ट जर्मनी के लिये 68 गोल दागने का कारनामा किया था। इतना ही नहीं 1974 के फुटबॉल विश्व कप में मुलर ने 14 गोल दागकर अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। इतना ही नहीं मुलर अंतर्राष्ट्रीय विश्वकप के एक सीजन के दौरान सबसे ज्यादा गोल दागने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में तीसरे पायदान पर काबिज हैं।

फुटबॉल विश्व कप के एक सीजन में सबसे ज्यादा गोल दागने का रिकॉर्ड मिरोस्लाव क्लोज के नाम है जिन्होंने 16 गोल दागे थे, वहीं पर दूसरे नंबर रोनाल्डो का नाम शामिल है जिनके नाम 15 गोल करने का रिकॉर्ड है। बेयर्न के प्रेजिडेंट हर्बर्ट हेनर ने मुलर की मौत की पुष्टि करते हुए एक बयान जारी किया है, हालांकि इस दौरान उनकी मौत की वजहों का जिक्र नहीं किया है।

और पढ़ें: 'बक-बक-बक, बुढ़ापे में सिर्फ यही हो पाता है', लॉर्डस के मैदान पर एंडरसन से भिड़े कप्तान विराट कोहली

इस बयान में हर्बर्ट ने कहा,'आज एक बेहद दुखद दिन है, बेयर्न और उसकी टीम के सभी फैन के लिये यह एक काला दिन है। गर्ड मुलर दुनिया के महानतम स्ट्राइकर में से एक थे और विश्व फुटबॉल के इतिहास के बेहद अच्छे इंसान और महान व्यक्तित्व के मालिक थे।'

इस बयान में आगे कहा गया है कि हम इस दुख की घड़ी में मुलर की पत्नी युस्ची और उनके परिवार के साथ खड़े हैं। गर्ड मुलर के बिना बेयर्न वो फुटबॉल क्लब कभी नहीं बन पाता जिसे आज हम लोग इतना प्यार देते हैं। उनका नाम और यादें हमारे साथ हमेशा जुड़ी रहेंगी।

और पढ़ें: IND vs ENG: किस खिलाड़ी से पूछकर विराट कोहली को लेना चाहिये DRS, सुनील गावस्कर ने किया खुलासा

गौरतलब है कि गर्ड मुलर ने साल 1964 में बेयर्न क्लब को ज्वाइन किया था और टीम के लिये सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बने। मुलर ने क्लब के 607 प्रतिस्पर्धी मैच खेले और 566 गोल लगाकर इस सूची में टॉप पर पहुंच गये। इसके अलावा मुलर ने बुंडेस्लिगा की ट्रॉफी के दौरान अपने करियर में 365 गोल दागने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। आपको बता दें कि गर्ड मुलर ने अपने करियर में बेयर्न को 4 बुंदेसलिगा लीग का खिताब और 3 बार यूरो कप का चैम्पियन बनाया था।

Story first published: Sunday, August 15, 2021, 19:07 [IST]
Other articles published on Aug 15, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+