Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

जब मैच के दौरान स्टंपिंग को लेकर शिखर धवन से लड़ने लगे दिनेश कार्तिक, देखें वायरल वीडियो

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का दूसरा लेग जारी है जिसके 25वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने केकेआर को 7 विकेट से हराकर लीग में अपनी 5वीं जीत हासिल की और अंकतालिका में दूसरे पायदान पर पहुंच गये हैं। केकेआर की टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 154 रनों का स्कोर खड़ा किया जिसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने शिखर धवन (46) और पृथ्वी शॉ (82) की आतिशी पारी के दम पर आसान जीत हासिल की।

इस दौरान मैच में कुछ ऐसा देखने को मिला जिसने सभी फैन्स को हंसते-हंसते लोट-पोट कर दिया। रनों का पीछा करने उतरे दिल्ली के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ और शिखर धवन ने जबदरस्त शुरुआत की और पहले विकेट के लिये 132 रनों की साझेदारी की। इस दौरान केकेआर के गेंदबाज लगातार विकेट निकालनो को लेकर प्रयासरत थे। तभी वरुण चक्रवर्ती के (12वें) ओवर में दिनेश कार्तिक और शिखर धवन के बीच स्टंपिंग को लेकर ऐसी नोंकझोंक हुई जिसे देखकर हर कोई हंसता रह गया।

और पढ़ें: IPL 2021: पृथ्वी शॉ ने शिवम के एक ओवर मे बटोरे 25 रन तो मावी ने ऐसे लिया बदला, वायरल हुआ वीडियो

पारी की 11.3 ओवर में वरुण चक्रवर्ती ने वाइड गेंद फेंकी, इस दौरान अपनी जगह पर ही खड़े रहे लेकिन विकेट के पीछे खड़े दिनेश कार्तिक गेंद को पकड़कर स्टंप में मारा और हाउ इज दैड की अपील की। इस पर बल्लेबाजी कर रहे धवन ने उनकी तरफ देखा। कार्तिक ने धवन की तरफ उंगली दिखाते हुए कहा आउट है तू, जिसके जवाब में धवन किसी रूठे हुए बच्चे की तरह नहीं कहते हुए जमीन पर बैठ गये। इसे देखकर ऐसा लगा कि मानों कोई छोटा बच्चा जिद कर रहा हो।

फैन्स ने दोनों के बीच हुई इस मजेदार नोंक झोंक को बचपन के दिनों की गली क्रिकेट की याद बताया और सोशल मीडिया पर यह तेजी से वायरल हो रहा है। आईपीएल ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर यह वीडियो शेयर किया है।

और पढ़ें: IPL के एक ओवर में 6 चौके लगाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बने पृथ्वी शॉ, नाम किया खास रिकॉर्ड

इस वीडियो को देखने के लिये आप यहां पर क्लिक कर सकते हैं। इस नोंक झोंक में अंपायर को थर्ड अंपायर का सहारा लेना पड़ा और रिप्ले देख कर नतीजा बताना पड़ा। जब यह घटना हुई तब शिखर धवन 37 गेंदों में 40 रन बनाकर खेल रहे थे। ऐसा लग रहा था मानों वो आईपीएल में अपना 44वां अर्धशतक पूरा कर लेंगे लेकिन 46 रन के स्कोर पर वह पैट कमिंस की गेंद का शिकार होकर वापस पवेलियन लौटे।

Story first published: Friday, April 30, 2021, 17:00 [IST]
Other articles published on Apr 30, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+