Road Safety World Series: 6 रन देकर झटके 4 विकेट और फिर 26 गेंद में ठोंके 61 रन, दिलशान के दम से जीती श्रीलंका
Road Safety World Series 2021 Tilakratne Dilshan All round performance thrashes England Legends creates huge record: नई दिल्ली। मौजूदा समय में जहां श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के खिलाड़ी पूरी तरह से बेरंग नजर आ रहे हैं तो वहीं पर सड़क दुर्घटना के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिये खेली जा रही रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों का जलवा अब भी बरकरार है। रायपुर के स्टेडियम में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में पूर्व श्रीलंकाई खिलाड़ियों के प्रदर्शन को देखते हुए सोशल मीडिया पर कई फैन्स इसी टीम को विश्व कप में भेजने की बात कह रहे हैं। रविवार को इस टूर्नामेंट के अहम मुकाबले में श्रीलंका लेजेंडस की टीम का सामना केविन पीटरसन की कप्तानी वाली इंग्लैंड लेजेंडस की टीम के साथ हुआ, जहां पर श्रीलंकाई कप्तान तिलकरत्ने दिलशान ने अपने ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर इंग्लैंड को पूरी तरह से धराशायी कर दिया।
और पढ़ें: IND vs ENG: विराट-किशन की पारी से 7 विकेट से जीता भारत, सीरीज में की 1-1 से बराबरी
श्रीलंका लेजेंडस की टीम ने दिलशान के प्रदर्शन के दम पर इंग्लैंड की टीम को 6 विकेट से हरा दिया और 6 मैच में 5 जीत के साथ भारत के बाद सेमीफाइनल में क्वालिफाई करने वाली दूसरी टीम बन गई है। जहां बेहतर नेट रन रेट होने के चलते श्रीलंका की टीम पहले नंबर पर काबिज है तो वहीं पर भारत की टीम दूसरे पायदान पर पहुंच गई है। इस हार के साथ ही इंग्लैंड की टीम 12 अंकों के साथ चौथे पायदान पर खिसक गई है और अभी उसे एक मुकाबला खेलना बाकी है, सेमीफाइनल में जगह बनाने उसे हर हाल में जीत की दरकार है।
और पढ़ें: IND vs ENG: इशान किशन ने मोटेरा में किया ड्रीम डेब्यू, 28 गेंदों में ठोंकी विस्फोटक 50

6 रन देकर झटके 4 विकेट
रविवार को खेले गये इस मैच में श्रीलंका लेजेंडस के लिये कप्तान तिलकरत्ने दिलशान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इस दौरान श्रीलंका की टीम ने शानदार गेंदबाजी की और पूरी इंग्लिश टीम को महज 78 रन ही बना सकी और निर्धारित 20 ओवर्स में 9 विकेट खो दिये। इंग्लैंड के सिर्फ दो बल्लेबाज क्रिस टेमलेट (20) और जिम ट्रॉटन (22) ही दहाई के आंकड़े को पार कर सके, बाकि सभी खिलाड़ी सिंगल डिजिट रन ही बना सके। श्रीलंका के लिये कप्तान दिलशान ने बेहतरीन गेंदबाजी की और 4 ओवर्स में सिर्फ 6 रन देकर 4 विकेट हासिल किये। उनके अलावा रंगना हेराथ ने भी 2 विकेट झटकने का काम किया।

11 चौके एक छक्का लगा ठोंके 61 रन
वहीं इस छोटे से लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम ने महज 7.3 ओवर्स में ही इसे पार कर लिया और बड़ी जीत हासिल करते हुए अंकतालिका में टॉप पर पहुंच गई। कप्तान दिलशान ने एक बार फिर विस्फोटक बल्लेबाजी की और महज 26 गेंदों में 11 चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 61 रन बनाने का काम किया। दिलशान की इस पारी की बदौलत श्रीलंका की टीम ने 4 विकेट खोकर 81 रन बनाये और बड़ी जीत हासिल की।

फुस्स साबित हुए इंग्लिश गेंदबाज
इंग्लैंड की टीम के लिये मोंटी पानेसर इकलौते सफल गेंदबाज साबित हुए जिन्होंने कौशल्य वीररत्ने (1), उपुल थरंगा (6), चमारा सिल्वा (8) और चिंथका जयसिंघे (0) समेत 4 विकेट हासिल किये। वहीं श्रीलंका के लिये दिलशान के अलावा रसेल अर्नॉल्ड (4) भी नाबाद होकर पवेलियन लौटे। तिलकरत्ने दिलशान को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिये मैन ऑफ द मैच चुना गया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
