RR vs SRH: राजस्थान की जीत पर सहवाग का मजेदार ट्वीट, कहा- तेवतिया भगवान की जय
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का 26वां मैच दुबई के मैदान पर राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया, जहां पर राजस्थान रॉयल्स के लिये एक बार फिर हरफनमौला खिलाड़ी राहुल तेवतिया ने शानदार प्रदर्शन किया और हार की दहलीज पर पहुंच चुकी राजस्थान की टीम को जीत की लाइन पार कराई। इस मैच में राहुल तेवतिया का साथ युवा बल्लेबाज रियान पराग ने भरपूर तरीके से दिया और अपनी टीम को एक बेहद जरूरी जीत दिलाई, जिसकी टीम को सख्त दरकार थी।
और पढ़ें: IPL 2020: धोनी के आलोचकों पर भड़के सैयद किरमानी, कहा- सोच पर आता है तरस
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 158 रन बनाये और राजस्थान को जीत के लिये 159 रनों का लक्ष्य दिया जिसका पीछा करते हुए राजस्थान का टॉप ऑर्डर एक बार फिर फ्लॉप साबित हुआ। राजस्थान की टीम ने महज 78 रन पर अपने 5 विकेट खो दिये थे।
और पढ़ें: IPL 2020: अंबति रायडु पर बरसे केविन पीटरसन, कहा- ऐसा लगा जैसे पिच पर सो रहे हों

सहवाग बोले- तेवतिया भगवान की जय
वहीं राजस्थान रॉयल्स की जीत के बाद सोशल मीडिया पर इन दोनों खिलाड़ियों की तारीफ में लोगों ने काफी कुछ लिखा, लेकिन पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने जो लिखा वो सबसे अलग और शानदार रहा। सहवाग ने अपने मजाकिया अंदाज में दोनों खिलाड़ियों की तारीफ करते हुए बेहद मजेदार ट्वीट किया।
उन्होंने लिखा,' तेवतिया एक क्रांति हैं, बॉलर्स की शांति हैं। तेवतिया एक बाण हैं, राजस्थान के प्राण हैं, तो बोलो तेवतिया भगवान की जय। अविश्वसनीय जीत, रियान पराग और तेवतिया के दम पर राजस्थान ने की शानदार वापसी और अविश्वसनीय जीत।'

रियान-तेवतिया ने आखिरी 5 ओवर में ठोंके 70 रन
गौरतलब है कि जब राजस्थान के लिये यह दोनों खिलाड़ी बल्लेबाजी करने आये थे तब वह लगातार विकेट खो रहा था तो ऐसे में टीम के लिये विकेट को बचाना और रन बनाना दोनों जरूरी था, तो दोनों ने संभल कर बल्लेबाजी की और पारी को आगे तक ले गये। इस दौरान राहुल तेवतिया ने 28 गेंदों में 45 रनों की पारी खेली जबकि रियान पराग ने 26 गेंदों में 42 रन बनाय़े। इतना ही नहीं राजस्थान को जीत के लिये आखिरी के 5 ओवर में 65 रनों की दरकार थी। यहां पर दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम को जीत की राह पर लौटाया।

रियान-तेवितया ने नाम किया खास रिकॉर्ड
आपको बता दें कि दोनों खिलाड़ियों ने जीत के साथ ही छठे विकेट के लिये रिकॉर्ड साझेदारी भी की। दोनों खिलाड़ियों ने आईपीएल इतिहास में छठे विकेट के लिये रनों का पीछा करते हुए दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी के मामले में स्टीव स्मिथ औऱ जेम्स फॉकनर के रिकॉर्ड की बराबरी की जो उन्होंने राइजिंग पुणे जाइंटस की ओर से खेलते हुए आरसीबी के खिलाफ बनाये थे। वहीं इस मामले में अंबति रायडु और कायरन पोलार्ड की जोड़ी का नाम सबसे ऊपर आता है जिन्होंने 2012 में मुंबई के लिये खेलते हुए आरसीबी के खिलाफ 122 रनों की साझेदारी की थी।
अपनी शानदार पारी के लिए राहुल तेवतिया को 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया। इस जीत से राजस्थान रॉयल्स (RR) के सात मैचों में छह अंक हो गए हैं वहीं सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के भी सात मैचों में छह अंक हैं लेकिन बेहतर रन रेट के चलते वह प्वाइंटस टेबल में ऊपर है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications