IPL 2020: कगिसो रबाडा ने रचा इतिहास, पर्पल कैप ले नाम किया खास रिकॉर्ड
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का दूसरा क्वालिफायर रविवार को अबुधाबी के मैदान पर खेला गया जहां पर दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद को 17 रन से हराकर पहली बार फाइनल में अपनी जगह बना ली है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 13 साल के इतिहास में पहली बार फाइनल में जगह बनाई है। खिताब की रेस में पहली बार पहुंची दिल्ली कैपिटल्स की टीम के लिये इस मैच में पहले सलामी बल्लेबाज शिखऱ धवन (78) और मार्कस स्टॉयनिस (38) ने बल्लेबाजी में कमाल दिखाया और पहले खेलते हुए 189 रनों का स्कोर खड़ा किया।
वहीं गेंदबाजी के दौरान कगिसो रबाडा और मार्कस स्टॉयनिस ने 7 विकेट हासिल कर सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को उबरने का मौका भी नहीं दिया और अंत में टीम को जीत दिलाने में कामयाब रहे। दिल्ली के लिये कगिसो रबाडा ने इस मैच में 4 ओवर गेंदबाजी की और 29 रन देकर 4 विकेट हासिल किया।
और पढ़ें: IPL Qualifier 2: 13 साल में पहली बार फाइनल में पहुंची दिल्ली, हैदराबाद को 17 रनों से हराया
इसके साथ ही कगिसो रबाडा ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया और आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गये हैं। कगिसो रबाडा इस सीजन 16 मैचों में 62.4 ओवर गेंदबाजी की और 8.29 की इकॉनमी से 29 विकेट हासिल किये। इस दौरान रबाडा ने 516 रन देने का कारनामा किया।
कगिसो रबाडा ने इस सीजन दूसरी बार पारी में 4 विकेट हासिल करने का कारनामा किया है। आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड ड्वेन ब्रावो के नाम है जिन्होंने साल 2013 में 32 विकेट हासिल किये थे। वहीं लसिथ मलिंगा 28 विकेट के साथ तीसरे पायदान पर काबिज हैं जो उन्होंने 2011 में लेने का कारनामा किया था।
और पढ़ें: वसीम अकरम ने दी पाकिस्तान का टेस्ट कप्तान बदलने की सलाह, कहा- बाबर आजम को मिले कमान
वहीं जेम्स फॉक्नर ने 2013 में 28 विकेट लेने का कारनामा किया था और वो इस लिस्ट में चौथे नंबर पर काबिज हैं। जसप्रीत बुमराह भी इस सीजन 27 विकेट लेकर लिस्ट में पांचवे नंबर काबिज हैं।
गौरतलब है कि अपने इस स्पेल के साथ ही कगिसो रबाडा ने एक बार फिर से पर्पल कैप को अपने नाम कर लिया है। इससे पहले मुंबई इंडियंस के खिलाफ जसप्रीत बुमराह ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में 4 विकेट चटकाये थे और पर्पल कैप अपने नाम की थी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
