Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

WTC फाइनल में कीवी टीम को हल्के में लेने की गलती नहीं करेगा भारत, अजीत अगरकर ने बताया कारण

नई दिल्ली। आईसीसी की ओर से पहली बार आयोजित कराये जा रहे विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मैच का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है, जिसमें दुनिया की दो सबसे बेस्ट टेस्ट टीम भारत और न्यूजीलैंड पहले खिताब को अपने नाम करने के लिये एक दूसरे के सामने उतरेंगी। टेस्ट चैम्पियनशिप का यह फाइनल मैच 18 से 22 जून के बीच साउथैम्पटन के मैदान पर खेला जाना है। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड जैसी टीमों के खिलाफ लगातार सीरीज अपने नाम करने के बाद भारतीय टीम का आत्म-विश्वास काफी ऊपर होगा लेकिन न्यूजीलैंड की टीम भी चौंकाने का हुनर रखती है।

भारतीय टीम ने हाल में इंग्लैंड को 3-1 से और ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से उसी के घर पर हराने का कारनामा किया था जबकि कीवी टीम ने वेस्टइंडीज और पाकिस्तान की टीम को 2-0 से हराने का कारनामा किया था। ऐसे में विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मैच का रोमांचक होना लगभग तय माना जा रहा है।

और पढ़ें: भारतीय टीम में नहीं मिला मौका तो 28 साल के क्रिकेटर ने लिया संन्यास, अब इस देश से खेलने की तैयारी

भारतीय टीम को भले ही फाइनल में फैवरिट माना जा रहा है, लेकिन पूर्व तेज गेंदबाज अजीत आगरकर का मानना है कि विराट सेना इस ऐतिहासिक फाइनल में कीवी टीम को हल्के में लेने की भूल नहीं करेगी। वहीं पर अगर उसे न्यूजीलैंड को हराना है तो अपना बेस्ट क्रिकेट खेलना होगा।

आगरकर ने स्टार स्पोर्ट्स के शो पर बात करते हुए कहा, 'मुझे भारतीय टीम से उम्मीद नहीं है कि वो न्यूजीलैंड की टीम को किसी भी मायने में कम आंकने की गलती करेगी। मेरा मानना है कि वो वक्त चला गया जब न्यूजीलैंड की टीम अंडरडॉग हुआ करती थी। कीवी टीम ने पिछले कुछ सालों में शानदार प्रदर्शन किया है और आईसीसी के लगभग हर टूर्नामेंट में अच्छा किया है। वह फाइनल नहीं खेलते तो सेमीफाइनल या क्वार्टरफाइनल तक जरूर पहुंचते हैं। यह उनकी कंसिस्टेंसी का सबूत है तो आप उन्हें अंडरडॉग नहीं कह सकते। आप भारतीय टीम में कुछ बड़े नामों के चलते उन्हें फेवरिट कह रहे हैं लेकिन मुझे नहीं लगता कि विराट सेना उन्हें कम आंकने की गलती करेगी।'

और पढ़ें: भारत में T20 World Cup 2021 की मेजबानी को लेकर 3 दिन में होगा फैसला, ICC की बैठक में होंगे यह मुद्दे

गौरतलब है कि इस शो के दौरान अजीत आगरकर ने न्यूजीलैंड दौरे पर भारत को मिली 2-0 की हार को भी याद दिलाया कि साउथैम्पटन की कंडीशंन्स भी कुछ वैसी ही रहने वाली हैं जिन परिस्थितियों में भारत को न्यूजीलैंड दौरे पर हार का सामना करना पड़ा था। अगर भारत को जीतना है तो बेहतरीन क्रिकेट खेलनी होगी। आपको बता दें कि भारतीय टीम 3 जून को इंग्लैंड पहुंचेगी वहीं पर कीवी टीम 2 जून से इंग्लैंड के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी।

Story first published: Monday, May 31, 2021, 19:56 [IST]
Other articles published on May 31, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+