पतंजलि को ही IPL 2020 की टाइटल स्पॉन्सरशिप देना चाहेगा BCCI, जानें क्या है कारण
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की ओर से 19 सितंबर से यूएई में आयोजित होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2020 में हर रोज एक नया तड़का लगता नजर आ रहा है। कोरोना की मार के बाद अनिश्चितकाल तक स्थगित हो चुके आईपीएल को जब इसे दोबारा आयोजित कराने के लिये टाइम स्लॉट मिला तो भारत-चीन विवाद के चलते इस टी20 लीग की टाइटल स्पॉन्सरशिप रखने वाली चीनी कंपनी वीवो ने खुद को एक साल के लिये करार से अलग कर लिया। इसके बाद से ही लगातार सवाल है कि आईपीएल 2020 के लिये किसे टाइटल स्पॉन्सरशिप मिल सकती है। इस बीच जियो, पतंजलि समेत कई देशी कंपनियों का नाम आगे आ रहा है जो इस साल आईपीएल की टाइटल स्पॉन्सरशिप ले सकती हैं।
और पढ़ें: 'बी ग्रेड एक्टर हैं शोएब अख्तर', जानें क्यों मैथ्यू हेडेन ने कही यह बात
जहां जियो की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है वहीं पतंजलि के प्रवक्ता एस तिजारावाल ने उसके रेस में होने की पुष्टि की है। ऐसे में बीसीसीआई भी ज्यादा से ज्यादा नुकसान की भरपाई करने की ओर नजर बढ़ा रहा है, जिसके चलते कई कारण है जिससे अगर आईपीएल 2020 की टाइटल स्पॉन्सरशिप पतंजलि को मिलती है तो इससे बीसीसीआई और बाबा रामदेव की उपभोक्त सामान बनाने वाले कंपनी पतंजलि आयुर्वेद को फायदा हो सकता है।
और पढ़ें: 19 सितंबर से शुरु होगा BCCI का घरेलू सत्र, नहीं होगा विजय हजारे, दलीप और चैलेंजर ट्रॉफी का आयोजन

बीसीसीआई को मिलेगा देशी ब्रॉन्ड का फायदा
उल्लेखनीय है कि भारत और चीन के बीच गलवान वैली में हुई हिंसक सैन्य झड़प में 20 भारतीय सैनिकों की जान चली गई थी जिसके बाद से देश भर में लगातार चीन विरोधी माहौल बना हुआ है। ऐसे में जहां पतंजिल चीनी कंपनी वीवो के जाने के बाद इसे अपने स्वेदशी नारे को मजबूत करने का मौका देख रही है तो वहीं करार नहीं तोड़ने के चलते बीसीसीआई के पास यह एक डैमेज कंट्रोल करने का मौाक बनकर उभरा है। बता दें कि बीसीसीआई ने वीवो समेत सभी चीनी कंपनियों से करार तोड़ने से इंकार कर दिया था जिसके बाद सोशल मीडिया पर वह बुरी तरह ट्रोल हुई।
पतंजलि के प्रवक्ता ने आईपीएल की टाइटल स्पॉन्सरशिप पर बात करते हुए कहा, 'हम इस बारे में सोच रहे हैं। यह वोकल फॉर लोकल की बात है। यह एक भारत ब्रांड को वैश्विक स्तर पर ले जाने की बात है और उसके लिए यही प्लैटफॉर्म है। हम इस दिशा में भी सोच रहे हैं।'

पतंजिल को होगा जबरदस्त फायदा
गौरतलब है कि कोरोना वायरस के चलते आईपीएल का आयोजन देश के बाहर खाली मैदान पर कराया जायेगा, जिसका मतलब है कि बोर्ड को स्टेडियम में मौजूद दर्शकों और अन्य चीजों के जरिये आमदनी नहीं होगी। हालांकि आईपीएल देखने वालों की संख्या करोड़ो में है जो कि डिजिटल और टीवी के माध्यम से जुड़ेंगे। ऐसे में कंपनियां जानती हैं कि इस इवेंट में विज्ञापन देकर अच्छे रिटर्न की उम्मीद की जाती है।
ब्रांड स्टेटरजिस्ट हरीश बिजूर कहते हैं, 'पतंजलि अगर टाइटल स्पॉन्सर बनता है तो इसमें आईपीएल से ज्यादा उसका फायदा है। पतंजलि अगर स्पॉन्सरशिप हासिल कर लेती है तो इसे राष्ट्रीयता से जोड़ा जाएगा क्योंकि इस समय चीन के खिलाफ देशभर में बड़ा भारी माहौल है।'

बीसीसीआई को भी मिलेगा फायदा
आपको बता दें कि आईपीएल में टाइटल स्पॉन्सरशिप से होने वाली सालाना कमाई बीसीसीआई और फ्रैंचाइजी के बीच आधी-आधी बांटी जाती है। वीवो ने साल 2018-2022 तक के पांच साल के लिए 2190 करोड़ रुपये में टाइटल स्पॉन्सरशिप हासिल की थी। यानी एक साल का करीब 440 करोड़ रुपये। ऐसे में बीसीसीआई को इतनी जल्दी इसके जरिये इतनी रकम मिल पाने की उम्मीद नहीं है लेकिन पतंजलि के इस रेस में शामिल हो जाने से बीसीसीआई को इससे होने वाले नुकसान में कमी की उम्मीद जरूर है।
पतंजलि के शामिल होने के बाद बीसीसीआई को टाइटल स्पॉन्सरशिप के जरिये 300-350 करोड़ रुपये मिलने की उम्मीद है जो कि पहले 200-220 करोड़ रुपये ही थी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
