Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

DC vs KXIP: अगर Dream 11 में जीतना है इनाम तो ऐसे रखें अपनी टीम

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का 38वां मुकाबला आज दुबई के मैदान पर खेला जाना है जहां पर किंग्स इलेवन पंजाब की टीम प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिये दिल्ली कैपिटल्स का सामना करने उतरेगी। लीग में इस साल जब यह टीम पहली बार भिड़ी थी तो दिल्ली की टीम ने सुपरओवर में जीत हासिल की थी। वहीं पंजाब की टीम ने पिछले 2 मुकाबलों में जीत हासिल कर प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा है।

जहां दिल्ली की टीम ने लीग में खेले गये अब तक के 9 मैचों में से 7 में जीत हासिल की है तो वहीं पंजाब की टीम को 6 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है और उसे प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिये हर हाल में जीत की दरकार है। ऐसे में फैन्स को एक शानदार मैच देखने को मिल सकता है।

और पढ़ें: DC vs MI: पंजाब से भिड़ंत को तैयार है दिल्ली, मैच से पहले जानें क्या बोले कैफ

इस दौरान बहुत सारे फैन्स फैंटेसी लीग आधारित गेम और आईपीएल के टाइटल स्पॉन्सर ड्रीम 11 में इन खिलाड़ियों पर दांव लगाकर इनाम जीतने की कोशिश करते हैं। प्वाइंटस आधारित इस इस फैंटेसी लीग में अगर आप भी हिस्सा लेने के बारे में सोच रहे हैं तो हमारे एक्सपर्टस की ओर से सुझाई यह टीम आपकी काफी मदद कर सकती है।

फैंटेसी लीग पर आधारित इस गेम में लाखों लोग भाग लेते हैं और अपनी किस्मत आजमाते हुए पैसा जीतने की कोशिश करते हैं। ड्रीम 11 की टीम के बारे में जानने से पहले आपको यह जानना होगा कि आज के मैच में आप किन-किन खिलाड़ियों को खेलते हुए देख सकते हैं।

और पढ़ें: CSK vs RR : जोस बटलर ने हवा में उछलकर लपका शानदार कैच, देखता रह गया बल्लेबाज

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI
किंग्स इलेवन पंजाब की संभावित प्लेइंग XI: केएल राहुल (कप्तान), मयंक अग्रवाल, क्रिस गेल, ग्लेन मैक्सवेल, निकोलस पूरन, दीपक हुड्डा, जिम्मी नीशम, मुरुगन अश्विन, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई।

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग XI: शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, श्रेयस अय्यर (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, एलेक्स कैरी, मार्कस स्टोइनिस, आर अश्विन, एनरिच नोर्ट्जे, अक्षर पटेल, तुषार देशपांडे, कगिसो रबाडा।

ऐसी रखें अपनी DREAM 11 की टीम

विकेटकीपर- ऋषभ पंत (10.0), निकोलस पूरन (9.0)

बल्लेबाज- क्रिस गेल (9.0), मयंक अग्रवाल (9.5), शिखर धवन (10.0)

ऑलराउंडर- ग्लेन मैक्सवेल (8.5), जिम्मी नीशम (8.5)

गेंदबाज- कगिसो रबाडा (9.5), मोहम्मद शमी (9.5), आर अश्विन (8.5), मुरुगन अश्विन (8.5)

Story first published: Wednesday, October 21, 2020, 0:18 [IST]
Other articles published on Oct 21, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+