Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ICC ने फिर टाला T20 विश्व कप पर फैसला, नाराज BCCI ने किया बड़ा ऐलान

नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के बीच जहां लगातार बीसीसीआई समेत कई क्रिकेट बोर्ड की नजरें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के उस फैसले पर टिकी हुई हैं जिससे ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में इस साल प्रस्तावित टी20 विश्व कप का भविष्य टिका हुआ है वहीं आईसीसी ने एक बार फिर से इस पर कोई फैसला न लेते हुए टाल दिया है। आईसीसी के लगातार टाल-मटोल वाले रवैये को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) काफी नाराज हो गई है और इसी के चलते अब बीसीसीआई ने एक बड़े फैसले का ऐलान किया है।

और पढ़ें: 'सोशल मीडिया पर लोगों को गाली देना देशभक्ति नहीं होती', हाफिज सईद कहे जाने पर छलका इरफान का दर्द

बीसीसीआई ने आईसीसी की ओर से टी20 विश्व कप पर कोई फैसला न लेने को लेकर नाराजगी जताई है और साफ किया है बीसीसीआई जल्द ही आईपीएल को लेकर अपनी योजनाओं पर काम करना शुरु कर देगा।

और पढ़ें: Video: गुरु पूर्णिमा पर सचिन तेंदुलकर का खुलासा, बताया- किन 3 गुरुओं ने बदली जिंदगी

अब आईसीसी के फैसले का और इंतजार नहीं करेगा BCCI

अब आईसीसी के फैसले का और इंतजार नहीं करेगा BCCI

बीसीसीआई ने साफ कर दिया है कि वह आईसीसी की ओर से विश्व पर लिये किसी भी फैसले से बेफिक्र इस साल के आईपीएल की तैयारियों की शुरुआत कर रहा है।

अंग्रेजी अखबार अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई ने साफ किया है कि उसने पहले से ही आईपीएल की तारीख सोच रखी है, जिसके लिये वह अब आईसीसी के फैसले का इंतजार नहीं करना चाहता।

ICC के चलते काफी समय हो चुका बर्बाद

ICC के चलते काफी समय हो चुका बर्बाद

बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष अरुण धूमल ने इस मामले पर बात करते हुए कहा, 'इस साल की शुरुआत बहुत खराब ढंग से हुई है और इससे राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। लेकिन जैसे-जैसे वक्त बीत रहा है हमें मिलकर चीजों का सामना करना होगा। हमें किसी भी आयोजन के लिए तैयार रहना होगा। क्रिकेट भी इससे अलग नहीं है। अब वक्त आ गया है कि बीसीसीआई अपने इस साल की योजना को लेकर तैयारी शुरू करे।'

गौरतलब है कि अरुण धूमल ने पिछले साल अक्टूबर में बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला था, इस दौरान वह पिछले तीन महीने से रुके हुए क्रिकेट को दोबारा शुरु करने को लेकर लगातार कदम उठा रहे हैं। इस पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि दुनिया में अब खेल वापस लौट रहा है और घरेलू स्तर पर क्रिकेट फिर से शुरु हो रहा है।

दुनिया भर में शुरु हो चुका है खेल

दुनिया भर में शुरु हो चुका है खेल

उन्होंने कहा,'अमेरिका में एनबीए, इंग्लिश प्रीमियर लीग, बुंदेसलीगा शुरू हो चुकी है और यहां तक कि ऑस्ट्रेलिया में भी घरेलू रग्बी लीग शुरू होने वाली है। ये घोषणाएं और नतीजे हमारे हाथ में नहीं है। टी20 वर्ल्ड कप का ही उदाहरण लें, इसे टाल दिया गया है तो जब इसकी घोषणा होनी है तो हो।'

बीसीसीआई का मानना है कि वह आईसीसी की ओर से अभी तक विश्व कप को लेकर कोई घोषणा नहीं करने के पीछे काफी वक्त गंवा चुकी है। हितधारकों का कहना है कि अन्य लोग भारत को यह नहीं बता सकते कि वह कब खेल की शुरुआत करे।

Story first published: Wednesday, July 8, 2020, 16:45 [IST]
Other articles published on Jul 8, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+